पॉर्न फिल्मों का कारोबार करने के सिलसिले में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के साथ ही उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में वापसी की उम्मीदें क्षीण हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ शो के निर्माताओं ने शिल्पा शेट्टी की जगह नए मेहमान सितारे बुलाने की तैयारी पूरी कर ली है। और, शिल्पा को भी ये संदेश भेज दिया गया है कि अगली सूचना तक वह खुद को ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग से दूर ही रखें। जानकारी ये भी मिली है कि शिल्पा शेट्टी की हाल ही में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘हंगामा 2’ को इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कम दर्शक मिले हैं।