फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: सलमान खान के शो में इन सितारों की एंट्री पक्की, जानें इनके बारे में

Tue, 27 Jul 2021 05:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
नेहा मारदा,दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित - फोटो : Instagram
सलमान खान के शो बिग बॉस के हर सीजन का लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो में लड़ाई झगड़े से लेकर लोगों की जोड़ियां बनती हुईं नजर आती हैं। बिग बॉस को भारतीय टेलीविजन का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है। बिग बॉस के घर में हर तरह के सदस्य देखने को मिलते हैं। अपने हर आगामी सीजन के साथ ये शो दर्शकों की उत्सुकता को दुगुना कर देता है और हर सीजन की तरह लोग इस सीजन का भी बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस सीजन के सात खिलाड़ियों के नाम हुए फाइनल

हर शो की तरह बिग बॉस ने भी ओटीटी का रुख कर लिया है। सलमान खान का ये शो टेलिविजन पर आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा। शो की मेजबानी सलमान खान करेंगे इस बात की जानकारी तो हर किसी को है, लेकिन इस साल बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा कौन-कौन बनेगा इसका इंतजार सभी को बहुत बेसब्री से है। अपने इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि इस शो के लिए किन-किन सितारों के नाम फाइनल हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 8
नेहा मारदा - फोटो : Instagram
नेहा मारदा

कई सालों तक इस रिएलिटी शो का ऑफर ठुकराने के बाद आखिरकार नेहा मारदा ने बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी। हालांकि पिछले काफी दिनों से उनका नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब मेकर्स ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी है। नेहा इस शो में जल्द ही दिखाई देगी।
विज्ञापन

3 of 8
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Instagram
रिद्धिमा पंडित

एकता कपूर के शो हैवान में नजर आने के बाद अब रिद्धिमा बिग बॉस के घर में धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होने भी इस शो के ऑफर को स्वीकार कर लिया है। रिद्धिमा का कौन सा साइड बिग बॉस के घर में देखने को मिलेगा ये देखने के लिए हम सभी उत्साहित हैं।

4 of 8
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
दिव्या अग्रवाल

रागिनी एमएमएस 2 जैसे शो का हिस्सा रही अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने भी बिग बॉस सीजन 15 में दिखाई देंगी। इस शो के लिए उनका नाम सामने आ रहा है, हालांकि अब तक उन्होने इस मामले में कुछ नहीं कहा है। दिव्या को इस शो के मेकर्स पिछले तीन साल से अप्रोच कर रहे हैं। बता दें कि जब प्रियांक इस शो का हिस्सा थे तो उस दौरान घर में आकर दिव्या ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन

5 of 8
सना मकबूल - फोटो : Instagram
सना मकबूल

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में खतरों से खेलने के बाद अब टेलीविजन अभिनेत्री सना मकबूल बिग बॉस सीजन 15 में नजर आएंगी। उन्होने इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन

6 of 8
अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक अर्जुन बिजलानी भी सना मकबूल के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का हिस्सा हैं। खबर है कि अर्जुन बिजलानी को बिग बॉस के मेकर्स ने अपने 15वें सीजन में प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के लिए मना लिया है।
विज्ञापन

7 of 8
करण नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
करण नाथ

फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ में नजर आ चुके करण नाथ भी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ के घर में जल्द ही एंट्री लेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
पत्नी रूबी के साथ अमित टंडन
अमित टंडन

साल 2004 में इंडियन आइडल में हिस्सा लेने वाले टेलीविजन अभिनेता अमित टंडन भी सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आएंगे। कई शोज करने के बावजूद आज भी अपनी पहचान के लिए मशक्कत कर रहे हैं ऐसे में जब उन्हें इस शो का ऑफर आया तो वो इसे न नहीं कर सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें