फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudesh Lehri: हादसे का शिकार हुए सुदेश लहरी, लाफ्टर शेफ्स के सेट पर चाकू से घायल

Sun, 22 Sep 2024 08:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुदेश लहरी, निया शर्मा - फोटो : यूट्यूब
मशहूर कॉमेडियन सुदेश लहरी इन दिनों टीवी अदाकारा निया शर्मा के साथ लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रहे हैं। इस शो में शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों को जमकर मस्ती करते हुए देखा जाता है। हालांकि, शो में अब तक कई हादसे भी हो चुके हैं। हाल ही में रीम शेख का मुंह तेल से जल गया था।
विज्ञापन

2 of 5
सुदेश लहरी, निया शर्मा - फोटो : यूट्यूब
वहीं, अब खबर है कि सुदेश लहरी भी शो के सेट पर घायल हो गए हैं। विभिन्न न्यूज पोर्टल में छपी खबरों की मानें तो  शूटिंग के दौरान निया ने गलती से लाफ्टर शेफ्स के सेट पर सुदेश लहरी को घायल कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सुदेश लहरी, निया शर्मा - फोटो : यूट्यूब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुदेश लहरी निया शर्मा के साथ शूटिंग कर रहे थे, तभी वह चाकू से घायल हो गए। रिपोटर्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि खाना बनाते समय उनकी पार्टनर निया शर्मा ने गलती से उन्हें चाकू से घायल कर दिया। सुदेश का काफी खून बह रहा था, जिसके बाद मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई। हालांकि, घायल होने के बाद भी कॉमेडियन ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन इससे उबरने के लिए उन्होंने अगले दिन छुट्टी ले ली। 

4 of 5
सुदेश लहरी, निया शर्मा - फोटो : यूट्यूब
इससे पहले रीम समीर शेख भी शो के सेट हादसे की शिकार हो गई थीं। उनके चेहरे पर तेल के छींटे पड़ने से उनका चेहरा जल गया। अब वह ठीक हैं। लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट को दर्शक इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। शो को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुदेश लहरी, निया शर्मा - फोटो : यूट्यूब
निया और सुदेश के अलावा, लाफ्टर शेफ्स में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, अली गोनी, राहुल वैद्य, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी प्रतियोगी हैं। भारती सिंह शो को होस्ट करती हैं, जबकि हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं।
50 Years Of International Crook: परदे पर साथ नजर आए जिगरी यार, दो साल अटकी रही थी धर्मेंद्र-फिरोज खान की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें