सुशांत सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टार भारत का शो 'सावधान इंडिया-क्रिमिनल डीकोडेड' काफी लोकप्रिय शो रहा है। एक लम्बे अंतराल के बाद यह शो स्टार भारत पर शुरू हो रहा हैं। इस सीजन में होस्ट के रूप में अभिनेता सुशांत सिंह की वापसी भी हुई है। यह एक क्राइम शो है, इसका प्रत्येक एपिसोड अपराधियों के मनोविज्ञान की न सिर्फ खोज करेगा, बल्कि उनके उद्देश्यों और उनके द्वारा किए गए अपराधों की गहराई तक पहुंचेगा।