मनोरंजन जगत की दुनिया बेहद निराली है जहां कई बार छोटी छोटी बातों पर विवाद शुरू हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि ये विवाद थमने का नाम ही नहीं लेता है। इस वक्त इंडियन आइडल 12 को लेकर भी एक ऐसा ही विवाद शुरू हुआ है जो आगे ही बढ़ता चला जा रहा है। दरअसल इंडियन आइडल 12 के एक एपिसोड में किशोर कुमार स्पेशल थीम रखी गई थी। इस एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार जी को बुलाया गया था।
किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के बाद शुरू हुआ विवाद
हालांकि एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट और जजों द्वारा किशोर कुमार के गाने के साथ न्याय ना कर पाने पर फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर दी। वहीं फैंस की नाराजगी का समर्थन करते हुए अमित कुमार ने कहा कि उन्हें भी वहां सबकी परफॉरमेंस पसंद नहीं आई थी लेकिन उन्हें तारीफ करने को कहा गया तो उन्होंने वैसा कर दिया।
सोनू निगम ने दी प्रतिक्रिया
अब इस बात को लेकर शो के होस्ट आदित्य नारायण काफी भड़क गए और उन्होंने कहा कि अगर अमित जी को एपिसोड पसंद नहीं आया था तो वो पहले कह देते, उसमें बदलाव हो जाता लेकिन इस तरह से उन्हें शो को लेकर ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी। इस मुद्दे पर बहुत से लोग अपनी बात कह चुके हैं वहीं हाल ही में शो को पूर्व जज रहे गायक सोनू निगम ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।