छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' का जलवा कायम है। एक के बाद एक कई सेलेब्स शो पर अपने फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचते हैं और कपिल के साथ मस्ती करते हैं। ऐसे में इस बार कपिल के शो में पहुंची सोनम कपूर। सोनम ने न सिर्फ शो में बल्कि बैकस्टेज भी कपिल के साथ जमकर मस्ती की। ऐसे में सोनम-कपिल और अर्चना पूरन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।