अपनी बेहतरीन पर्सनैलिटी और स्टाइलिंग सेंस के लिए मशहूर टीवी अभिनेत्री संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अभिनेत्री की तस्वीरें और वीडियोज उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों और वीडियोज में एक्ट्रेस का अंदाज देख फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए इस वीडियो से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। अपने बोल्ड अंदाज से संजीदा एक बार फिर फैंस को घायल करती नजर आईं। अभिनेत्री ने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग ऊ अंतावा पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गाने की धुन पर कातिलाना मूव्स करती नजर आ रही हैं।