फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rula Deti Hai Poster: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश के रोमांटिक गाने का पोस्टर जारी, केमिस्ट्री देख फैंस ने कही ये बात

Sat, 26 Feb 2022 07:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'रुला देती हैं' गाने का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल बन चुके हैं। दोनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में करीब आए थे और फिर शो में ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। शो से बाहर आने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर एक-साथ ही नजर आते हैं लेकिन फैंस दोनों को स्क्रीन पर एक साथ देखना चाहते हैं और अब फैंस की ये तमन्ना भी पूरी हो गई है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपना एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं, जिसमें करण और तेजस्वी पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल ‘रूला देती है’ है, जिसका पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। करण कुंद्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रूला देती है’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें करण और तेजस्वी की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। इस पोस्टर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि करण अपनी लेडीलव तेजस्वी को पीछे से गले लगाकर बैठे हुए हैं। इस दौरान तेजस्वी ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है और वह इस पल को महसूस करती दिख रही हैं। इस तस्वीर की खास बात पीछे का बैकग्राउंड है। करण और तेजस्वी के पीछे दूर-दूर तक समुद्र और बीच में एक चट्टान नजर आ रही है, जो इस माहौल को और ज्यादा रोमांटिक बनाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kkundrra
करण कुंद्रा ने अपने म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘#Ruladetihai सभी विशेष कारणों से मेरे दिल में रहने वाला है क्योंकि यह हमारा पहला गाना है मेरे प्यारे लड्डू तेजस्वी प्रकाश।’ 'रूला देती है' का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। करण के इस पोस्ट पर तमाम फैंस कमेंट कर बोल रहे हैं कि अब वह ज्यादा इंतजार नहीं कर पाएंगे।

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta
एक फैन ने लिखा, अब इंतजार नहीं हो रहा है।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘तेजा बहुत सुंदर दिख रही हैं।’ वहीं, एक और फैन ने लिखा, ‘इंतजार नहीं हो रहा। दिल में धक-धक हो रहा है।’ इसके अलावा एक यूजर ने ये भी लिखा कि रूला मत देना। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ये म्यूजिक वीडियो 3 मार्च को रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों ही टीवी के पॉपुलर चेहरे हैं। दोनों ने कई हिट सीरियल में काम किया है। करण कुंद्रा टीवी सीरियल करने के अलावा, 'रोडीज' और 'लव स्कूल' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें