स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का मजेदार वीडियो किया साझा
आपको बता दें कि इस वीडियो में जेठालाल और उसकी पत्नी दया के बीच बहस हो रही होती है। उस दौरान जेठा लाल अपनी पत्नी दया से पूछते हैं कि जब भगवान अक्ल बांट रहे थे, तब कहां थी तुम। इस पर दया कहती हैं कि आपके साथ फेरे ले रही थी। इसके बाद आगे एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि दयाबेन जेठा लाल से सवाल कर रही थी कि एक किलो गेहूं में कितने दाने होते हैं। इसपर जेठालाल कहते हैं कि मुझे क्या पता, तभी दयाबेन उन्हें बादाम खिलाती हैं और इसके बाद फिर एक सवाल करती हैं, कि बताइये एक दर्जन में कितने केले होते हैं। जेठा लाल जवाब देते हुए कहते हैं कि 12, तो दया कहती हैं कि देखा बादाम का कमाल।