फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया तारक मेहता शो का मजेदार वीडियो, शादीशुदा लोगों को दी यह सलाह

Tue, 09 May 2023 03:21 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी-तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रही स्मृति ईरानी आज एक बहुत बड़ी पॉलिटिशियन हैं। उन्होंने टीवी की दुनिया में सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से पहचान हासिल की थी। इस सीरियल में तुलसी के किरदार के चलते वह घर घर पहचानी जाने लगी थीं। हालांकि वह इस अभिनय की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। उसके बाद भी वह खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में स्मृति ने एक वीडियो साझा किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति ईरानी ने साझा किया वीडियो
दरअसल, स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का एक छोटा सा क्लिप है। इस वीडियो को साझा करते हुए स्मृति ने कैप्शन में लिखा है- स्टोरी से यह सीख मिलती है कि जिन लोगों ने फेरे लिए हैं, उन्हें बादाम खाने चाहिए। 

विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का मजेदार वीडियो किया साझा
आपको बता दें कि इस वीडियो में जेठालाल और उसकी पत्नी दया  के बीच बहस हो रही होती है। उस दौरान जेठा लाल अपनी पत्नी दया से पूछते हैं कि जब भगवान अक्ल बांट रहे थे, तब कहां थी तुम। इस पर दया कहती हैं कि आपके साथ फेरे ले रही थी। इसके बाद आगे एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि दयाबेन जेठा लाल से सवाल कर रही थी कि एक किलो गेहूं में कितने दाने होते हैं। इसपर जेठालाल कहते हैं कि मुझे क्या पता, तभी दयाबेन उन्हें बादाम खिलाती हैं और इसके बाद फिर एक सवाल करती हैं, कि बताइये एक दर्जन में कितने केले होते हैं। जेठा लाल जवाब देते हुए कहते हैं कि 12, तो दया कहती हैं कि देखा बादाम का कमाल।
 

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर सचिन श्रॉफ ने किया कमेंट
स्मृति ईरानी अक्सर ही इस प्रकार के फनी पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इन दोनों वीडियोज के साझा करने के बाद यूजर्स लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैम प्लीज यह बादाम राहुल गांधी तक पहुंचा दीजिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा- हां बादाम जरूरी है, आज ही एक लीटर लेकर आया हूं। इसके अलावा एक्टर सचिन श्रॉफ ने भी इसपर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- हाहाहहा यह सच है। 

लाल मिर्च बन शहनाज ने लूटा दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
15 वर्षों से चल रहा है शो
आपको बता दें बीते 15 वर्षों से यह टीवी शो लाखों दिलों की पसंद बना हुआ है। साथ ही जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी को भी लोग खासा पसंद करते हैं। हालांकि दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी इस शो को अलविदा कह चुकी हैं। 

Sandra Thomas: मलयालम इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर निर्माता का बड़ा बयान, बोलीं- इस पर लगाम लगाने की जरूरत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें