फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार: 'तुलसी' ने पतले होने के बाद साझा की सेल्फी, एकता कपूर ने कर दिया ये कमेंट

Wed, 23 Jun 2021 10:52 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी इन दोनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। स्मृति ईरानी अपने इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी का चेहरा काफी पतला लग रहा है। इस तस्वीर में सिर्फ उनका चेहरा ही दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि बीते कुछ समय से स्मृति ईरानी का वजन काफी घट गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है सेल्फी

बालों को खोले हुए कानों में ईयरफोन लगाए स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में वो कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा,'काफी वक्त हो गया है।' उनकी इस तस्वीर को देखकर प्रशंसक भी हैरान हो गए। कुछ ही घंटो के भीतर तस्वीर पर कई प्रतिक्रियाएं आईं। आम लोगों के साथ-साथ सितारों को भी स्मृति ईरानी की ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
फोटो देखकर एकता हुई हैरान, दी ऐसी प्रतिक्रिया

एकता कपूर और स्मृति ईरानी काफी पुराने दोस्त हैं। एकता कपूर के शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने 'तुलसी' का किरदार निभाया था। इस एक शो ने स्मृति को टीवी जगत में बहुत प्यार और पहचान दी। उसी समय से एकता कपूर और स्मृति ईरानी की दोस्ती भी हुई। स्मृति ईरानी और एकता कपूर हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहें हैं। ऐसे में एकता ने इस अभिनेत्री का हर रूप देखा है। एकता कपूर भी स्मृति ईरानी की ये तस्वीर देखकर हैरान हो गईं। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'पतली हो गई हो।'
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
प्रशंसकों ने कहा बदली हुईं लग रही हैं

उनके प्रशंसक उनकी तस्वीर को देखने के बाद उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। किसी ने उन्हें आयरन लेडी कहा तो किसी ने उनसे पतले होने की टिप्स मांगी। एक यूजर ने लिखा, 'आपके वजन घटाने का सीक्रेट अपने प्रशंसकों के साथ कृप्या साझा कीजिए। आप बहुत से लोगों को वजन घटाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप आयरन लेडी हो।' एक यूजर ने उन्हें देश की सबसे ताकतवर महिला बताया। एक शख्स ने लिखा- आप बिलकुल बदली हुई लग रही हैं कितना वजन घटा लिया। 

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
स्मृति ईरानी से मिलने पहुंचे थे मनीष पॉल
 
कुछ दिनों पहले मनीष पॉल स्मृति ईरानी से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इन तस्वीरों में स्मृति ईरानी पहले से अधिक पतली लग रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए मनीष ने कैप्शन में लिखा, 'इतने अच्छे काढ़े के लिए आपका शुक्रिया स्मृति ईरानी। क्या समय आ गया है चाय की जगह अब सब काढ़ा पिए।' ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
तुलसी वीरानी बनकर मिली थी पहचान

स्मृति ईरानी को सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी से लोकप्रियता मिली थी। ये सीरियल आठ साल चला था इसमें स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था जोकि घर घर में मशहूर हुआ था।  साल 2000 में टीवी शो 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' के साथ स्मृति ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। कई सालों तक एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रहने के बाद स्मृति ईरानी राजनीति का हिस्सा बन गईं। स्मृति का सारा फोकस अब राजनीति पर है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें