फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों में सिद्धार्थ: जब मां संग झूला झूलते नजर आए थे सिद्धार्थ शुक्ला, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Mon, 06 Sep 2021 03:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं...इस बात को चाहे जितनी बार कहा जाए या जितनी बार लिखा जाए यकीन कर पाना अभी भी आसान नहीं हैं। बिग बॉस में लोगों का मनोरंजन करने वाले सिद्धार्थ ने टीवी पर अपने अभिनय से भी लोगों का दिल जीता था। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि सिद्धार्थ की यादें हैं जो लोगों के दिलों में बसी हुई है।

वायरल हुआ सिड का पुराना वीडियो

हाल ही में सिद्धार्थ के कुछ पुराने पोस्ट और वीडियोज हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सिद्धार्थ के फैन पेज ने साझा किया है जिसका नाम है सिड इज किंग। इस वीडियो में दिख रहा है कि सिद्धार्थ अपनी मां के साथ पार्क में जोर जोर झूला झूलते नजर आ रहे हैं। कभी वो अपनी मां को ही झूला झुला रहे हैं तो कभी उनके साथ ही मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो पर लिखा है, 'काश मैं भी सिड जैसा बेटा होता'।



विज्ञापन

2 of 5
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
अब सिद्धार्थ के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को बेहद प्यारा बता रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि भगवान इतने अच्छे लोगों को अपने पास इतनी जल्दी क्यों बुला लेते हैं। वहीं कुछ लोग सिद्धार्थ की मां को लेकर दुख जता रहे हैं कि पति के जाने के बाद से भगवान ने उनसे उनका बेटा क्यों छीन लिया।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 1 सितंबर की रात सिद्धार्थ एक दवा खाकर सोए थे लेकिन रात के तीन बजे बेचैनी के कारण उनकी आंख खुल गई थी। उस वक्त उनकी मां ने उन्हें पानी पीकर सोने के लिए कहा था। इसके बाद जब सुबह अलार्म बंद होने के बाद भी सिद्धार्थ नहीं उठे तो उनकी मां को इस तरह से सोना अजीब लगा। मां ने तुरंत डॉक्टर को फोन किया और फिर सिद्धार्थ को लेकर कूपर अस्पताल पहुंचीं जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ के निधन की खबर जब मीडिया में सामने आई तो पहले किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद पूरे मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया। कोई भी समझ नहीं पा रहा था कि ये सब अचानक कैसे हो गया। वहीं सिद्धार्थ की कथित गर्लफ्रेंड शहनाज भी बिल्कुल बदहवास हालत में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ अपनी मां के बेहद करीब थे। जब बिग बॉस में वो अपनी मां से कई महीने दूर रहे थे तो काफी दुखी हो गए थे। जब उनकी मां शो में उनसे मिलने आई थीं तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। सिद्धार्थ के इन्हीं पुराने वीडियोज को देखकर लोग काफी दुखी हो जा रहे हैं। सिद्धार्थ भले ही इस तरह हमें छोड़कर चले गए हों लेकिन उनकी यादें दिलों में हमेशा बनी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें