फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को रखा गया पेंडिग, 11 बजे परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर

Fri, 03 Sep 2021 10:58 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
बालिका वधू अभिनेता और बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 40 साल की कम आयु में ही टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका यूं जाना मनोरंजन जगत का बड़ा नुकसान है। सिद्धार्थ शुक्ला इस वक्त अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से हर कोई सदमें में है। गुरुवार को जब सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की बनी टीम 

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरो की टीम बनाई गई है। इस पूरी प्रक्रिया को वीडियों में रिकॉर्ड किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की रिपोर्ट्स पुलिस को सौंप दी गई है। हालांकि अब तक डॉक्टर्स और पुलिस द्वारा अभिनेता की मौत किन कारणों से हुई उसके बारे में नहीं बताया गया। बता दें कि गुरुवार को करीब साढ़े दस बजे सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच में ये सामने आया था कि उनका निधन पहले ही हो चुका है।

विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को रखा गया पेंडिंग 

रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में क्या वजह सामने आई है इसे अभी तक डॉक्टर्स ने पेंडिंग रखा है।  डॉक्टरों द्वारा पुलिस को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक उनकी मौत की वजह क्या है इसका खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया था कि रात को सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम सेंटर में रखा जाएगा और सुबह 11 बजे के बाद उनके परिवार को उन्हें सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
11 बजे परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर 

सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर 11 बजे उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद 1 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल से उनके घर लाया जाएगा जिसके बाद पूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कूपर अस्पताल के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर भी पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया गया है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसक उनकी आखिरी झलक देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस को कड़ी सुरक्षा देनी पड़ी है।

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो
मौत को लेकर किया था ट्वीट

सिद्धार्थ शुक्ला का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स काफी इमोशनल हो गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आप इस प्वाइंट पर गलत हो। मौत जिंदगी में सबसे बड़ा नुकसान है। हम इस लाइन को महसूस कर रहे हैं प्लीज वापस आ जाओ। विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमारे साथ नहीं हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिंदगी बड़ी अनिश्चित है। सबको प्यार करिए, किसी से नफरत मत कीजिए और हर छोटी चीज का जश्न मनाइए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
2008 से शुरू किया टीवी करियर

मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। साल 2008 में वह टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में दिखे थे, लेकिन वह साल 2013 में आए टीवी शो बालिका वधू के जरिए लोगों के बीच लोकप्रिय हुए। इसके बाद वह साल 2014 में आई 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में नजर आए। इसके अलावा इसी साल उनकी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफल' नामक वेब सीरीज भी आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें