अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत में मातम छा गया है। किसी को भी यह यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला पूरी तरह से स्वस्थ थे। ऐसे में एक्टर की अचानक हुई मौत से सभी सदमें में है। वैसे सिद्धार्थ शुक्ला इंडस्ट्री के पहले ऐसे सदस्य नहीं, जिनकी मौत से बॉलीवुड और टीवी जगत को धक्का लगा है। इंडस्ट्री ने बीते दिनों अपने कई दिग्गज और लोकप्रिय कलाकारों को खोया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत फांसी के कारण दम घुटने से हुई थी। अभिनेता की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। 34 वर्षीय सुशांत ने 'काई पो चे', एम एस धोनी, 'छिछोरे' सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था।