फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: 'अब तुमसे जन्नत में मुलाकात होगी मेरे भाई...' सिद्धार्थ के निधन पर आसिम रियाज ने साझा कीं तस्वीरें

Thu, 02 Sep 2021 02:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया से जा चुके हैं। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण अभिनेता का अचानक निधन हो गया। सिद्धार्थ के अचानक निधन ने टीवी इंडस्ट्री, बॉलीवु़ड जगत और उनके करीबियों को गहरा सदमा दिया है। हर कोई सिद्धार्थ के निधन पर दुख जता रहा है। सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 में भाग लिया था और वहां कुछ नए और पुराने लोगों के साथ उन्होंने एक घर में काफी लंबा वक्त गुजारा था।

आसिम ने यूं जताया शोक

आसिम रियाज शो के एक ऐसे कंटेस्टेंट थे जिनकी सबसे ज्यादा लड़ाई सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। अक्सर दोनों की लड़ाई के चलते घर में शांति का माहौल भंग हो जाता था। आसिम ने शो में सिद्धार्थ को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि जहां सिद्धार्थ विजेता बने थे तो वहीं आसिम पहले रनर अप रहे थे। अब सिद्धार्थ के निधन पर आसिम ने एक खास पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया है।





 
विज्ञापन

2 of 5
आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ संग कई तस्वीरें साझा कर लिखा, 'अब तुमसे जन्नत में मुलाकात होगी मेरे भाई'। बता दें कि सिद्धार्थ और आसिम का रिश्ता बहुत ही उतार चढ़ाव वाला रहा था। जितनी दोनों की दुश्मनी देखी गई उतनी ही दोस्ती के रूप भी देखने को मिले थे। कई मौकों पर आसिम और सिद्धार्थ को एक दूसरे से गहरी दोस्ती निभाते भी देखा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में दोनों ने आपसी मनमुटाव पूरी तरह खत्म कर दिया था। जब आसिम का नाम मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट में शामिल हुआ था तो सिद्धार्थ ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं आसिम ने भी सारी कड़वी बातें भुलाकर बेहद प्यार से सिद्धार्थ की बधाई पर धन्यवाद जताया था।

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस खत्म होने के बाद सिद्धार्थ ने बताया था कि आसिम के साथ उनका बॉन्ड काफी कूल है। उन्होंने कहा था, 'अब मैं उन लड़ाईयों के बारे में सोचता हूं तो मुझे हंसी आती है। मैं एक ऐसा इंसान हूं जो हमेशा आगे बढ़ने की सोचता है अब जब सब ठीक हो गया है तो हम जब आगे मिलेंगे तो जरूर मस्ती करेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
आसिम के अलावा शो की दूसरी कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने भी सिद्धार्थ के निधन पर शोक जताया है। वहीं शो की कंटेस्टेंट शहनाज गिल सिद्धार्थ ने निधन से सदमे में हैं। उन्होंने अपनी शूटिंग भी छोड़ दी है। अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि शहनाज बिल्कुल बदहवास हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें