फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhaanth Surryavanshi: सिद्धांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे, जिम के सदस्य ने बताया आखिरी पलों का सच

Sat, 12 Nov 2022 02:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी - फोटो : Social media
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है। बता दें कि पॉप्युलर सीरियल 'कुसुम' से टीवी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अभिनेता के जिम के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनके आखिरी पलों का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी - फोटो : Social media
मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के जिम के सदस्य ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब 11 नवंबर की दोपहर अभिनेता जिम आए थे, तभी उनके सिर में तेज दर्द हो रहा था। उनकी हालत को देखते हुए जिम के ट्रेनर ने उनसे कहा था कि आज एक्सरसाइज मत करो। इसके बाद जैसे ही वह आराम करने के लिए बेंच पर बैठे, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह बेंच से नीचे गिर गए और बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें: चिरंजीवी के साथ आइटम सॉन्ग में दिखाई देंगी उर्वशी, मेगास्टार संग अभिनेत्री ने शेयर किया फोटो
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें बेहोश देख हम घबरा गए और उन्हें पास के कोकिलाबेन अस्पताल ले गए। वहां, तकरीबन 45 मिनट तक डॉक्टर्स ने अभिनेता को होश में लाने की कोशिश की। लेकिन, उन्हें होश नहीं आया और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि सिद्धांत अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे। यही कारण था कि वह पिछले 15 सालों से अपना आधा समय जिम में बिताया करते थे।

यह भी पढ़ें: 'प्रोड्यूसर ने शो के बदले की थी शादी की मांग', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं टीवी एक्ट्रेस आयशा
विज्ञापन

4 of 4
siddhant veer suryavanshi - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘जिद्दी दिल माने ना’, 'ममता', 'जमीन से आसमान तक', 'विरोध', 'भाग्यविधाता', 'क्या दिल में है', 'गृहस्थी' जैसे टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में अभिनय कर चुके हैं। सिद्धांत की दोस्त विश्वप्रीत कौर ने खुलासा किया की अभिनेता बीते दिनों तनाव में थे। विश्वप्रीत ने बताया कि 'शुक्रवार को जिम के बाद वह मुझसे मिलने वाले थे। इससे पहले मेरे घर पर भी हमारी मुलाकात हुई थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। मैं उनसे कहा करती थी कि योग करें इससे स्ट्रेस कम होता है।' 

यह भी पढ़ें: 'पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा...', एक और मॉडल ने साजिद पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें