फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग करते हुए घायल हुईं श्वेता तिवारी, जानें कैसे जल गए हाथ

Fri, 06 Mar 2020 03:32 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tiwari, Varun Badola - फोटो : amar ujala mumbai
टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक श्वेता तिवारी सोनी चैनल के धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ये हादसा शूटिंग के दौरान एक तस्वीर को जलाते वक्त हुआ। श्वेता तिवारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सेट पर मौजूद लोगों के मुताबिक धारावाहिक के एक दृश्य में फिल्म 'जब वी मेट' का एक सीन रीक्रिएट किया जाना था जिसमें एक तस्वीर को जलाने और इसे फ्लश करने की शूटिंग होनी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : अमर उजाला
इस दृश्य की शूटिंग के दौरान यह आग भड़क गई और इससे श्वेता के हाथ जल गए। शूटिंग के दौरान सेट पर लगे पर्दे ने भी आग पकड़ ली और आग बुझाने की कोशिश में श्वेता अपने हाथ जला बैठीं। बता दें कि धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में अभिनेता वरुण बडोला भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी और वरुण बडोला धारावाहिक के सेट पर अक्सर मस्ती भी करते रहते हैं। श्वेता को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है, और वह अपने इस शौक को शूटिंग के दौरान मिले थोड़े समय में पूरा करती हैं। वह अपने खाली समय में किताबें पढ़ती हैं या आधुनिक तकनीक के जरिए किंडल पर अपने पसंदीदा उपन्यास और कहानियों को समय देती हैं। बीते दिनों श्वेता फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की अभिनेत्री कटरीना कैफ का संवाद बोलते हुए कहती हैं कि किताबों जितना वफादार कोई दोस्त नहीं होता। वह कहती हैं, 'किताबें ही इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। ये ना तो कोई शिकायत करती हैं, और ना ही किसी प्रकार की कोई मांग करती हैं।'

4 of 5
श्वेता तिवारी, वरुण बडोला - फोटो : Social Media
शो के दूसरे अभिनेता वरुण बडोला अपनी जिंदादिली से सेट पर सभी का मूड तरोताजा कर देते हैं। जहां वरुण अंजलि के साथ मिलकर सभी के साथ शरारतें करते हैं, वहीं श्वेता अक्सर किताबों के पीछे छिपी रहती हैं। वरुण श्वेता के सबसे पुराने दोस्त हैं। कभी-कभी तो वह मस्ती के लिए श्वेता का किंडल भी छुपा देते हैं, ताकि श्वेता भी सभी कलाकारों के साथ बातचीत में शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shweta tiwari palak tiwari - फोटो : instagram
जब वरुण से श्वेता की कुछ अच्छी बातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'श्वेता खाना बनाने में बहुत अच्छी हैं। वो जो भी बनाती हैं, उसका टेस्ट बहुत अच्छा होता है। जब भी हम शो में किचन सीक्वेंस की शूटिंग करते हैं तो मैं उनसे हम सभी के लिए खाना बनाने की गुजारिश करता हूं।'  अपनी इस सह कलाकार की खराब आदतों के बारे में बताते हुए वरुण कहते हैं, 'श्वेता अपने किंडल में इस कदर खो जाती हैं कि अपने आसपास की दुनिया के बारे में ही भूल जाती हैं। मुझे उनकी इस आदत से बहुत चिढ़ होती है, और जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं उनका किंडल छुपा देता हूं ताकि वो हमारे साथ ज्यादा वक्त बिता सकें।' इस शो की आगे की कहानी में श्वेता और वरुण एक डेटिंग वेबसाइट पर मिलेंगे, जिसमें उन्हें एक दूसरे की पहचान नहीं पता होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें