फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में रोहित शेट्टी के शो का धमाल, एकता कपूर को हुआ भारी नुकसान, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

Fri, 06 Mar 2020 01:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rohit Shetty, Naagin and Inddia Idol - फोटो : file photo
सीरियल की दुनिया की जानकारी देने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार की रिपोर्ट में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। टीआरपी में एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' में भारी गिरावट आई। यहां तक कि टॉप पांच की लिस्ट से भी बाहर हो गया। वहीं रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने धमाकेदार एंट्री की है। देखिए टॉप पांच सीरियल्स की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 5
Khatron Ke Khiladi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
पिछले हफ्ते नंबर एक की पोजीशन पर सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' का ग्रैंड फिनाले था। वहीं इस बार इस नंबर पर फिर से 'कुंडली भाग्य' सीरियल ने कब्जा जमा लिया है। दूसरे नंबर पर रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' है।
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : फाइल फोटो
तीसरे नंबर पर 'इंडियन आइडल सीजन 11' का ग्रैंड फिनाले रहा। बीते हफ्ते इस नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल था। चौथे नंबर पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रहा। ये शो पिछले हफ्ते ही इसी नंबर पर था और इस बार भी अपनी पोजीशन बरकरार किए हुए है। 

4 of 5
नागिन 4 की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांचवें नंबर पर इस बार 'कुमकुम भाग्य' सीरियल है। पिछले हफ्ते इस नंबर पर एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 4' था। इस बार ये शो टीआरपी में टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट से बाहर हो गया है। इस शो की टीआरपी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को शो की कहानी में जो ट्रेैक चल रहा है वो रास नहीं आ रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
'नागिन 4' के अलावा कपिल शर्मा के शो को भी नुकसान हुआ है। ये भी टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट से बाहर है। 

ये है इस बार के टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
1.कुंडली भाग्य
2.खतरों के खिलाड़ी सीजन 10
3.इंडियन आइडल सीजन 11
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. कुमकुम भाग्य

निजी जिंदगी पर ये चार खुलासे कर चुकी हैं नीना गुप्ता, शादीशुदा मर्द से प्यार न करने की भी दी सलाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें