फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tiwari: श्वेता के अस्पताल में भर्ती होने पर अभिनव कोहली ने कसा तंज, बोले- सुंदर बनने के चक्कर में...

Thu, 30 Sep 2021 01:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की हाल ही में अचानक से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्वेता इन दिनों अपने काम में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वो शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं थीं। साथ ही अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर भी चर्चा में थीं। हालांकि कमजोरी और कम ब्लड प्रेशर के कारण श्वेता की तबीयत बिगड़ गई। श्वेता की खराब तबियत खराब होने पर उनकी टीम ने एक और स्टेटमेंट जारी किया।

श्वेता की तबीयत को लेकर अभिनव ने कसा तंज

इसमें बताया गया कि लगातार ट्रैवल करने, मौसम में बदलाव और पूरी तरह आराम ना कर पाने के कारण श्वेता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनके अस्पताल जाने पर जहां फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं तो वहीं श्वेता के पूर्व पति ने उन पर तंज कसा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram
अभिनव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर लिखा, 'मेरे और मेरे लड़के की आपस में मिलने और साथ रहने के हक की लड़ाई अपनी जगह है और कोर्ट में चल रही है, पर भगवान करे श्वेता जल्दी से ठीक हो जाए। एक्टर बिचारे आप सबके सामने सबसे सुंदर बनने के चक्कर में और आप सबका ज्यादा प्यार पाने के लिए जरूरत से ज्यादा बॉडी बनाते रहते हैं, कम से कम खाना खाते हैं और फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है'।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram
बता दें कि श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटा भी हुआ। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन की खबरें सामने आने लगी। इसके बाद श्वेता ने पुलिस स्टेशन में अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया था। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था और अभिनव को दो दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। अभी कोर्ट में उनके बेटे रेयांश की कस्टडी का केस चल रहा है।

4 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव अक्सर अपने बेटे को लेकर चिंता जताते रहते हैं साथ ही श्वेता पर तंज भी कसते रहते हैं। अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया था कि जब वो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए केपटाउन गईं थीं तो इस बारे मे उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। इस पर श्वेता ने सफाई दी की अभिनव झूठ बोल रहे हैं और उन्हें सारी जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Instagram
साथ ही अभिनव ने ये भी कहा था कि वो उन्हे उनके बेटे से मिलने नहीं देती हैं और उनके खिलाफ भड़काती हैं। वहीं श्वेता ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि अभिनव उनसे उनके बेटे को छिनने की कोशिश करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें