टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर साउथ अफ्रीका में हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्वेता कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छा जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बच्चों के साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसमें उनकी बेटी पलक तिवारी और बेटा रेयांश दिख रहे हैं। फोटो में दिख रहा है कि पलक और रेयाश बारिश में मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद ही श्वेता एक बार फिर सुर्खियों में छा गई। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ पलक ने भी मां के लिए प्यारा सा नोट लिखा है।
पलक तिवारी ने नोट में क्या लिखा
पलक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद, हमारी सही परवरिश के लिए सिर्फ सीख के लिए नहीं बल्कि उदाहरण के साथ हमें बताने के लिए की सच्ची ताकत क्या होती है। नकारात्मकता को अपने पास कभी नहीं आने देने के लिए धन्यवाद। आप मेरी सब कुछ हो। आप इस दुनिया की सबसे अच्छी पेरेंट हैं और आपको पाकर हम खुशनसीब हैं।'