फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी साटम: सात फिल्मों में निभाया पुलिसमैन का किरदार, भारतीय टीवी का सबसे लंबा शो था ‘सीआईडी’

Wed, 21 Apr 2021 09:18 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शिवाजी साटम - फोटो : Insatagram- @shivaaji_satam

छोटे पर्दे यानी टेलीविजन पर सभी वर्गों का पसंदीदा शो सीआईडी तो दर्शकों को याद होगा। इस शो की जान कहलाने वाले एसीपी प्रद्युमन को भला कौन भूल सकता है। आज उनका जन्म जन्मदिन है। 21 अप्रैल 1950 में जन्में शिवाजी साटम 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता के फैंस उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
शिवाजी साटम - फोटो : Insatagram- @shivaaji_satam

शिवाजी साटम को हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए देखा गया था। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी वैक्सीन लगवाने के लिए कहा था। इसके प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने एक नोट लिखा था।
 

 

विज्ञापन

3 of 7
शिवाजी साटम - फोटो : Social media

शिवाजी साटम का अभिनय करियर मनोरंजन जगत में काफी लंबा रहा है। उन्होंने 'वास्तव', 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'सूर्यवंशम', 'नायक' जैसी 35 से अधिक हिंदी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह मराठी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 'एक शून्य शून्य' सीरियल में शिवाजी साटम एसीपी श्रीकांत पाटकर की भूमिका निभाते नजर आए थे।

4 of 7
शिवाजी साटम

शिवाजी साटम  ने पहली बार 1980 में रिश्ते-नाते नाम के एक लोकप्रिय धारावाहिक से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्हें ‘फेमस ट्रायल्स ऑफ इंडिया’ में भी देखा गया था। इसके बाद इन्होंने एक सफल मराठी धारावाहिक ‘एक शून्य शून्य' में भी काम किया। फिर उनके लिए अन्य किरदारों का रास्ता खुलता गया और वे कई धारावाहिकों और फिल्मों में दिखाई देने लगे।

विज्ञापन

5 of 7
शिवाजी साटम - फोटो : Social media

कई फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद शिवाजी साटम को लोकप्रियता सीआईडी धारावाहिक ने दिलाई। एसीपी प्रद्युम्न के किरदार में वे लोगों के जहन में हमेशा के लिए उतर गए। वह सीआईडी में 1997 से काम कर रहे हैं और अपने इस किरदार के कारण कई सारे पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 2013 में इन्होंने इंडस्ट्री में बचा समय फिल्मों में काम करके गुजारने का फैसला किया था। लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए सीआईडी में एसीपी प्रद्युम्न के किरदार में लौट आए थे।

विज्ञापन

6 of 7
शिवाजी साटम

अभिनेता शिवाजी अपने फिल्मी सफर में सात बार पुलिसवाले की भूमिका निभा चुके हैं। बताया जाता है कि सीआईडी में आने से पहले उनके साथ एक घटना हुई थी, जिसके बाद वे खुद ही सीआईडी बन गए। अभिनेता पहले बैंक में काम किया करते थे। इस वक्त एक घटना हो गई, जिसमें उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ा। और पुलिस ने उन्हीं से मामले को सुलझाने के लिए बोल डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shivaji Satam - फोटो : file photo
इसके बाद शिवाजी साटम कई साल पहले सीआईडी धारावाहिक से जुड़ गए, जिसे दर्शकों ने कई पीढ़ियों तक प्यार दिया। बीपी सिंह के निर्देशन में बना ये शो भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबा चलने वाला शो रहा। इसका पहला एपिसोड 23 साल पहले 21 जनवरी 1998 में ऑन एयर किया गया था जो साल 2018 तक चला। 27 अक्टूबर 2018 को इसका आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें