बिग बॉस सीजन 11 भले ही खत्म हो चुका है लेकिन कंटेस्टेंट के बीच में छिड़ी जंग आज भी उनका पीछा कर रही हैं। हाल ही में शो के कुछ कंटेस्टेंट एक शो में पहुंचे और जमकर मस्ती की। इसके बाद ही विनर की ट्रॉफी जीत चुकीं शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता के उस झूठ का खुलासा किया है जिसे वो शो के अंदर कई बार कह चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shinde
मुंबई मिरर से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने इस बात का खुलासा किया है। शिल्पा ने कहा - 'विकास को पहले से ही पता था कि मैं बिग बॉस में जाने वाली हूं। उन्होंने मुझे रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। वह मेरे खिलाफ क्रिमिनल केस जल्द से जल्द दर्ज करवाना चाहते थे।'
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Shinde
इसके साथ ही शिल्पा ने कहा - 'मैं यह नहीं कह रही कि वो इस पूरे वाकया के दोषी हैं लेकिन उसकी जड़ वही थे। प्रोग्रामिंग हेज होने की वजह से वह कई सारी चीजें ठीक कर सकते थे लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था मैं आपको तो घर बैठाऊंगा।'
4 of 5
shilpa shinde
हालांकि इस बारे में इंडियन एक्प्रेस ने जब विकास से बात की तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। विकास ने कहा - 'मैं इन सब में विश्वास नहीं करता हू और ना ही ऐसी किसी भी बात का जवाब देना चाहता। बिग बॉस खत्म हो चुका है और काफी ग्रेस के साथ। अब पुरानी बाते फिर से निकालने का क्या फायदा? मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि मुझे इन सबसे दूर ही रखें।'
आपको बता दें बिग बॉस सीजन 11 की शुरुआत में विकास और शिल्पा का काफी लड़ाई झगड़ा देखा गया था। हालांकि बाद में इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया था। यहां तक की यह दोनों एक साथ 'एंटरटेनमेंट की रात' शो में भी एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे।