फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की लड़की ने बोल्ड लुक में फिर मचाया धमाल, बिग बॉस से लौटकर कटवा लिए ऐसे बाल

Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस सीजन 11 में बिहार से आई ज्योति कुमारी कुछ दिनों पहले अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गई थीं और अब उन्होंने अपने में एक और बड़ा बदलाव कर लिया है। वैसे तो उन्होंने शो में एक साधारण से लुक में एंट्री की थी लेकिन शो से बाहर होने के बाद उन्होंने खुद में बहुत सारे बदलाव कर लिए हैं जिसको लेकर वह चर्चा में आ गई हैं। 

पढ़ेंः एशिया की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस का नया बोल्ड लुक, ऐसी ड्रेस में दिखी पार्टी में कि दिख गया...
विज्ञापन

2 of 5
इससे पहले ज्योति की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिनमें उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा था। अब आपको बता दें कि शो में लंबे बालों में नजर आने वाली ज्योति ने अपने बालों को कटवा कर अपना नया मेकओवर किया है। जी हां, शो में लंबे बालों की रानी ज्योति कुमारी ने अपने बालों को कटवाकर छोटे कर लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ज्योति ने शो में एंट्री लेने के दौरान कहा था कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। तो हो सकता है कि उन्होंने ये मेकओवर इस बात को ध्यान में रखकर ही करवाया हो। ज्योति ने नए लुक के साथ कुछ फोटोज अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए हैं। 

पढ़ेंः अवॉर्ड समारोह में ऐसी ड्रेस पहनकर जा पहुंची मिस इंडिया यूनिवर्स, इंस्टाग्राम पर हुईं ट्रोल

4 of 5
ज्योति बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता के काफी नजदीक थीं। वहीं विकास ने भी शो के टास्क में जीते 6 लाख रुपये में से 3 लाख रुपये ज्योति को देने का फैसला किया है। ज्योति शो से निकलने के बाद कंटेस्टेंट अर्शी खान के साथ भी नजर आई थीं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास को भाई कहने वाली ज्योति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि विकास ने शो के पूरा होने के बाद उन्हें फोन कर के उनकी मदद करने की बात कही है। वहीं ज्योति भी एक्ट्रेस बनने के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें