फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे के खिलाफ बड़ा फैसला, किसी सीरियल में काम नहीं कर पाएंगी

Thu, 14 Apr 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : &tv
छोटे पर्दे पर अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर शिल्पा शिंदे फिर मुसीबत में घिर गई हैं। पिछले महीने से ही शिल्पा और सीरियल भाभी जी घर पर हैं की निर्माता बेनेफेर कोहली के बीच तनातनी चल रही है। शिल्पा ने सीरियल छोड़ दिया है और बेनेफर का उन पर आरोप है कि बिना नोटिस ही शिल्पा ने शूटिंग पर आना बंद कर दिया था। इसी मामले में अब शिल्पा पर एक और गाज गिर गई है।
विज्ञापन

टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे

2 of 6
- फोटो : &tv
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोशिएशन (सिंटा) ने शिल्पा पर हमेशा के लिए बैन लगा दिया है। यानी कि अब शिल्पा छोटे पर्दे पर कभी किसी भी सीरियल या कार्यक्रम में ऐक्टिंग नहीं कर पाएंगी। शिल्पा इससे पहले चिड़ियाघर, लापतागंज, देवों के देव..महादेव, मायका जैसे चर्चित सीरियल कर चुकी हैं लेकिन अब वो इसके लायक भी नहीं बचीं। 
विज्ञापन

टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे

3 of 6
- फोटो : &tv
सिंटा शिल्पा पर नॉन-को-ऑपरेशन  ऑर्डर जारी करने वाला है। बेनेफेर ने शिल्फा के अन प्रोफेशनल रवैये को लेकर सिंटा में शिकायत की थी। इसी पर कार्यवाही करते हुए असोसिएशन ने ये फैसला लिया है।

टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे

4 of 6
शिल्पा जल्द ही कपिल शर्मा के नए शो में भी आने वाली थीं लेकिन अब माना जा रहा है कि उनके हाथ से ये शो भी निकल गया है। इस ऑर्डर के मुताबिक अब कोई भी प्रोडक्शन हाउस शिल्पा के साथ काम नहीं कर सकता।
विज्ञापन

टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे

5 of 6
गौरतलब है कि शिल्पा पर भाभी जी घर पर हैं के कॉनट्रैक्ट के खिलाफ जा कर शो छोड़ने का आरोप था। साथ ही बेनेफर ने कहा था कि शिल्पा सेट पर बहुत नखरे भी दिखाती थीं। इस पर शिल्पा का कहना था कि उनके साथ बद्तमीजी और  बुरा बर्ताव किया गया इसीलिए उन्होंने शो छोड़ा। शिल्पा फिर से अपनी फीस भी बढ़वाना चाह रही थीं जबकि निर्माता का कहना था कि वो पहले ही उनकी फीस बढ़ा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे

6 of 6
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि वे शो के निर्माता और सिंटा को कोर्ट में घसीटेंगी। वो खुद ही कभी टीवी पर नहीं लौटेंगी इसलिए इस तरह का बैन लगाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें