फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रजनी', 'सुमन', 'गंगा', 'थपकी' हैं टीवी की नई हीरोइनें

Tue, 12 Apr 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
हर साल छोटे पर्दे पर कुछ नए चेहरे आते हैं। इनमें से कुछ लंब वक्त के लिए हमारे दिमाग पर छाप छोड़ जाते हैं तो कुछ पहले ही सीरियल में नहीं चल पाते। पिछले एक साल में टीवी को कई नई हीरोइनें मिलीं। देखिए, इनमें से कौन सी आपकी फेवरेट हैं और कौन हो सकती है लंबी रेस का घोड़ा।
विज्ञापन

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

2 of 13
छोटे पर्दे की नई मैडम यानी सीरियल मे आई कम इन मैडम की नेहा पेंडसे। नेहा यूं तो मराठी, तेलेगू और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन टीवी में ये उनका पहला मौका है। सीरियल में मैडम की अदाएं न सिर्फ साजन जी को बल्कि दर्शकों को भी खूब लुभाती हैं।
विज्ञापन

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

3 of 13
सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की सोनाक्षी बोस यानी ऐरिका फेर्नानडिस नया चेहरा हैं। ये सीरियल इसी साल शुरू हुआ है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

4 of 13
त्रिदा चौधरी यानी सीरियल दहलीज की स्वाधीनता रामाकृष्णन को आपने विज्ञापन में तो पहले देखा होगा लेकिन बतौर हीरोइन, सीरियल में ऐक्टिंग करने का ये उनका पहला मौका है। त्रिदा का मासूम चेहरा लोगों को खासा पसंद आ रहा है। सीरियल पिछले महीने की शुरू हुआ है।
विज्ञापन

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

5 of 13
बहू हमारी रजनीकांत न सिर्फ सीरियल ने बल्कि इसके जरिए छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाली रिद्धिमा पंडित ने लोगों का दिल जीत लिया है। सीरियल खुद में एक नए तरीके का है और ये रोबोट बहू रजनी भी। ऐसा कॉन्सेप्ट पहले कभी छोटे पर्दे पर नहीं दिखा।
विज्ञापन

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

6 of 13
टीवी की नई विषकन्या है ऐश्वर्या खरे जो इस सीरियल में अपराजिता घोष का किरदार निभा रही हैं। सीरियल 28 मार्च 2016 में शुरू हुआ है। ये ऐशवर्या का पहला सीरियल है। हो सकता है अभी उन्हें दर्शकों के दिल में जगह बनाने में थोड़ा वक्त लगे।
विज्ञापन

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

7 of 13
हिंदी सीरियल में पहली बार काम कर रहीं अनुजा साथे ने तमन्ना के धरा सोलंकी के किरदार से डेब्यू किया है। ये सीरियल एख लड़की की कहानी है जिसे क्रिकेट खेलना पसंद है लेकिन उसका परिवार शादी कराने के पीछे पड़ा है। शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन अनुजा ने बीते साल आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी छोटा सा किरदार निभाया था।

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

8 of 13
दो गायिका बहनों की कहानी पर आधारित सीरियल मेरी आवाज ही पहचान है एक्ट्रेस अमृता राव के लिए छोटे पर्दे पर पहला मौका है। अभी तक उन्होंने सिर्फ फिल्मों में काम किया और काफी वक्त से उससे भी दूर थीं। अब अमृता ने टीवी के जरिए वापसी की है। लोगों को उनका ये नया रूप भी पसंद आ रहा है।

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

9 of 13
पिछले साल शुरू हुए सीरियल गंगा में लीड रोल गंगा में अदिती शर्मा आती हैं। अदिती कुछ हिंदी फिल्में कर चुकी हैं और कई विज्ञापनों में भी दिखती हैं लेकिन बतौर हीरोइन ये उनका पहला सीरियल है जिसमें वे काफी अच्छी भी लग रही हैं।

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

10 of 13
tv actresses
सीरियल एक दूजे के वास्ते की सुमन यानी निकिता दत्ता का ये पहला सीरियल नहीं है लेकिन पिछले साल ही आए सीरियल ड्रीम गर्ल से उन्होंने छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था। इतने कम वक्त में निकिता ने अपनी अच्छी पहचान बना ली है और उन्हें पसंद भी किया जा रहा है।

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

11 of 13
tv actresses
सिया के राम की सीता यानी मदिराक्षी मंडल का भी ये पहला सीरियल है। पहले ही सीरियल में उन्हें इस रोल के लिए लोकप्रियता मिली है।

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

12 of 13
इश्क का रंग सफेद की धानी यानी ईशा सिंह भी छोटे पर्दे का नया चेहरा ही हैं। लेकिन अभी तक उन्हें कुछ खास लोकप्रियता नहीं मिल पाई है।
 
विज्ञापन

छोटे पर्दे की नई हीरोइनें

13 of 13
सीरियल थपकी प्यार की को शुरू हुए तो एक साल होने वाला है लेकिन पिछले कुछ महीनों में जो नए चेहरे आए हैं उनमें से सबसे ज्यादा थपकी यानी जिज्ञासा सिंह को पसंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें