सलमान खान के शो बिग बॉस 15 की काफी समय से चर्चा थी और ये शो पहले ही दिन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में एंट्री के साथ ही झगड़े. बहस, लड़ाई और रोमांस के सारे डोज दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस हमेशा से अपनी जबरदस्त लड़ाई के लिए ही मशहूर रहा है। वहीं मेकर्स भी इसी कोशिश में रहते हैं कि कैसे शो की टीआरपी बढ़ाई जाए। ऐसे में अब तक बिग बॉस के कई सीजन में देखने को मिल चुका है कि कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी घर में लाए गए थे जिनकी दूसरे कंटेस्टेंट्स से बिल्कुल नहीं बनती थी।
जब बिग बॉस के घर में आए कंटेस्टेंट्स के दुश्मन
वहीं उनकी लड़ाई के चक्कर में फैंस को ये शो और भी मजेदार लगने लगा था। बिग बॉस में कभी वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर तो कभी साथ साथ ही बहुत से विवादित कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बन चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट्स के बारे में जिनकी शो में एंट्री ने मचाया था हंगामा।