फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ को किया याद, वीडियो में अभिनेता के निधन पर कही ये बात

Wed, 05 Jan 2022 05:44 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज, सिद्धार्थ और बीके शिवानी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से उनके प्रशंसक शहनाज़ गिल के लिए काफी चिंतित थे। लेकिन नादान, नासमझ और मासूम शहनाज कितनी मैच्योर हो गईं हैं इसकी झलक उनके नए वीडियो में साफ नजर हा रही है। दरअसल अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में शहनाज़ बीके शिवानी से अपनी आध्यात्मिक यात्रा और सिद्धार्थ के बारे में बात करती हुईं नजर आ रही हैं। 
“मैं अक्सर सिद्धार्थ से कहती थी कि मुझे सिस्टर शिवानी से बात करनी हैं। मुझे आप पसंद हैं।” वे हमेशा जवाब में 'हां' कहा करते थे और देखिए आज ऐसा हो गया।

विज्ञापन

2 of 5
शहनाज कौर गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

उनके जाने के बाद ऐसे खुद को समझाया
बाद में चैट में, शहनाज़ गिल ने उन लोगों के बारे में बात की जिनकी आत्मा चली गई और कहा, “लोग लोगों को खो देते हैं। मैंने जो अनुभव किया है, उससे मुझे लगता है कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें और अधिक समय साथ रहना चाहिए था। बल्कि हमें यह सोचना चाहिए कि हमारी इतनी अच्छी यादें साथ में हैं।"

विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

भगवान ने मुझे सिद्धार्थ से इस वजह से मिलवाया

“मैं अक्सर सोचती हूं कि सिद्धार्थ की आत्मा ने मुझे इतना ज्ञान कैसे दिया। मैं पहले लोगों का विश्लेषण नहीं कर पाती थी। मैं सब पर भरोसा कर लेती थी। मैं उस समय वास्तव में बहुत मासूम थी। लेकिन सिद्धार्थ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। भगवान ने मुझे सिद्धार्थ से मिलवाया और हम दोनों को साथ वक्त बिताने दिया क्योंकि वो चाहते थे कि सिद्धार्थ मुझे ज्ञान दे सके। उन 2 सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा। मेरा रास्ता ईश्वर की ओर जाने वाला था और शायद इसीलिए इस सिद्धार्थ मुझे उस रास्ते की ओर ले गया। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। उसने मुझे आप से मिलवाया। मैं सब कुछ मजबूती से संभाल सकती हूं।

4 of 5
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

शूट पर आती थी उनकी याद

सिद्धार्थ के जाने के बाद जब मैं शूट पर जाती तो अक्सर सोचती, 'वो भी शूट किया करते थे'। फिर मैंने सोचा कि 'मैं ऐसा क्यों सोच रही हूं?' मैंने सोचा कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और उनकी तरफ से भी प्रदर्शन करना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ के निधन के बारे में शहनाज ने ये कहा

हमारी यात्रा पहले से ही तय है। सिद्धार्थ की यात्रा पूरी हो चुकी थी। अभी वो मेरे साथ नहीं है, अभी साथ में हमारी यात्रा खत्म हो गई है। शायद आगे ये यात्रा फिर से शुरू हो। फिल्मों की तरह। जैसे फिल्मों में आखिरी में लिखा होता है न, 'जारी रहेगा...' एक सुखद अंत निश्चित है। हमारा सफर अभी जारी है।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें