शमिता शेट्टी
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
जब अभिजीत बिचकुले यह बात कह रहे थे उस वक्त शमिता शेट्टी बेडरूम में थीं। उन्होंने यह सुनकर हस्तक्षेप किया और बिचकुले से पूछा, मेरा एक सवाल है। क्या आप बोलने से पहले सोचते हैं या मनोरंजन के लिए बेतरतीब ढंग से कुछ भी बोल देते हैं? शमिता शेट्टी ने आगे कहा कि तुम बहुत मजाकिया हो, और बेवकूफ लगते हो। इस पर अभिजीत भी चुप नहीं रहे और उन्होंने शमिता शेट्टी से बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शो देखने के लिए कहा।