फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खतरनाक बीमारी को शमा सिकंदर ने दी थी मात, अब जीती हैं ऐसी शानदार जिंदगी

Mon, 03 Aug 2020 05:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : रोहित झा
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर चार अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। शमा सिकंदर ने साल 2016 में आई शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' से सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह अपने हॉट और बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको शमा सिकंदर से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
शमा सिकंदर का जन्म चार अगस्त साल 1981 में राजस्थान के मकराना में हुआ था। नौ साल की उम्र में उनका पूरा परिवार मुंबई आकर शिफ्ट हो गया। शमा सिकंदर ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से की थी। इस फिल्म में उनका बहुत छोटा किरदार था। इस फिल्म के बाद शमा सिकंदर को कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने का मौका मिला था। 
विज्ञापन

3 of 5
शमा सिंकदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शमा सिकंदर बॉलीवुड फिल्म प्रेम अगन के अलावा मन, अंश: द डेडली पार्ट, द कॉन्ट्रैक्ट और बाई पास रोड में नजर आई थीं। इस फिल्म में दर्शकों ने शमा सिकंदर के अभिनय को पसंद किया। बात करें शमा सिकंदर के टीवी सीरियल्स की तो वह पहली बार साल 2003 में आए सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' में नजर आई थीं। इस सीरियल में उनके पूजा के किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद शमा सिकंदर को टीवी सीरियल, एफआईआर, सीआईडी, मन में है विश्वास और बाल वीर में देखा गया। 

4 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
शमा सिकंदर अपनी जिंदगी में बायपोलर डिसऑर्डर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर चुकी है। वह आठ साल पहले इस बीमारी से ग्रस्त थीं जिसमें इंसान हर समय डिप्रेशन में रहता है और उसको आत्महत्या करने के ख्याल आते रहते हैं। एक समय ऐसा आया जब उन्होंने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। अपनी इस बीमारी के बारे में शमा सिकंदर कई इंटरव्यूज में भी बोल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्वॉयफ्रेंड और परिवार के बच्चों के साथ शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि शमा सिकंदर अब बायपोलर डिसऑर्डर से पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। अब वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपने मंगेतर का साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। शमा सिकंदर ने जनवरी 2016 में जेम्स मिलिरॉन से सगाई की थी। 

पढ़ें: संघर्ष के दिनों में इस महिला ने की थी धर्मेंद्र की मदद, रक्षाबंधन पर अभिनेता को अब याद आईं मुंहबोली बहन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें