फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज: 'संदीप भैया' से 'बबलू पंडित तक', साइड रोल निभाकर लाइमलाइट लूट ले गए ये सितारे

Fri, 21 May 2021 10:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सनी हिंदुजा, कुब्रा सेत, विक्रांत मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया बदल रही है और बदलते वक्त के साथ लोगों का मनोरंजन करने का तरीका भी बदल रहा है। कभी फिल्मों और सीरियलों से अपना मनोरंजन करने वाले दर्शक पिछले कुछ सालों में वेब सीरीज की ओर आकर्षित हो चुके हैं। यही वजह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब पहले से कहीं ज्यादा दमदार कंटेंट लाए जा रहे हैं। वेब सीरीज की इन कहानियों में असलियत तो दिखती है लेकिन ड्रामे की कमीं नहीं होती। रोमांटिक कहानियों में भी एक अलग ट्विस्ट होता है और कई बार गाली-गलौज की भी भरमार होती है। हालांकि यहां बात आज उन्हीं वेब सीरीज के कुछ किरदारों की करेंगे जिन्होंने साइड रोल करके ही सुर्खियां बटोर ली थी। सीरीज में इन किरदारों का होना शो के मुख्य किरदारों पर भारी पड़ गया। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिन्होंने साइड किरदारों से ही लोगों को बना लिया अपना फैन।
विज्ञापन

2 of 7
सनी हिंदुजा - फोटो : सोशल मीडिया
सनी हिंदुजा

कुछ समय पहले रिलीज हुई वेब सीरीज 'असपीरेंट्स' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। साथ ही अभिलाष थापियाल, नवीन कस्तुरिया और शिवांकित सिंह परिहार के किरदारों अभिलाष, गुरी और एसके को तो हर किसी ने पसंद किया। हालांकि शो में सह कलाकार की भूमिका निभाने वाले संदीप भैया यानि सनी हिंदुजा सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ले गए। संदीप भैया में हर किसी को अपने स्कूल और कॉलेज के वो सीनियर याद आ गए जो जिंदगी के बड़ी बड़ी सीख आसान शब्दों में सीखा जाते थे। संदीप भैया के किरदार में सनी को इस कदर पसंद किया गया कि वो तीनों मुख्य कलाकारों पर भारी पड़ गए।
विज्ञापन

3 of 7
कुब्रा सेत - फोटो : सोशल मीडिया
कुब्रा सेत

अनुराग कश्यप की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी थी। दो पार्ट में बनी इस सीरीज ने फैंस को एक ऐसी दमदार कहानी दिखाई थी जिसने लोगों की हिंदी वेब सीरीज में दिलचस्पी बढ़ा दी थी। इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, सैफ अली खान, राधिका आप्टे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे लेकिन कुकु के किरदार में कुब्रा सेत ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस सीरीज में कुब्रा ने कुकु नाम की एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था जो गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड बनती हैं। अपने दमदार अभिनय से कुब्रा ने लोगों के बीच अलग पहचान बना ली थी।

4 of 7
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर को लोग गुत्थी, रिंकू देवी और मशहूर गुलाटी के रूप में जानते हैं। अपने इन किरदारों से सुनील हर किसी के पसंदीदा क्यों ना हों, सभी को यही लगता था कि सुनील सिर्फ हंसाने का ही दम रखते हैं। हालांकि वेब सीरीज 'तांडव' में अपने किरदार गुरपाल से उन्होंने लोगों की सोच बदल दी। अली अब्बास जाफर की इस सीरीज ने भले ही विवाद को जन्म दिया हो लेकिन सुनील के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई। इस सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जिशान आयूब ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सुनील ग्रोवर के किरदार को काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता

बॉलीवुड की प्रतिभावान अदाकारा नीना ने हमेशा से ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 50-60 की उम्र में वो ऐसे ऐसे किरदार अपने हाथ में ले रहीं हैं जिससे फैंस प्रभावित हो जा रहे हैं।  वेब सीरीज पंचायत में नीना एक छोटे लेकिन दमदार किरदार में नजर आईं थीं। जितेंद्र कुमार और रघुबीर यादव की कहानी में नीना का किरदार छोटा ही रहा, लेकिन दर्शकों को खूब पसंद आया। उन्होंने इस कहानी में अनाधिकारिक प्रधान का किरदार निभाया था जो आधिकारिक तौर पर तो प्रधान होती हैं लेकिन उनका सारा काम उनके पति करते हैं। हालांकि उन्हें ग्राम सचिव की बातों से अपनी ताकत का अंदाजा लगता है जिसके बाद कहानी में उनका किरदार और भी मजबूत हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
विक्रांत मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत मेसी

वेब सीरीज मिर्जापुर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस क्राइम ड्रामा में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि विक्रांत मेसी के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज में विक्रांत ने बबलू पंडित का किरदार निभाया था जो अपने भाई गुड्डू पंडित के बेहद करीब रहता है। बबलू एक ऐसा इंसान है जो दिल की बात फौरन जबान पर ले आता है लेकिन बेवजह लड़ने से भी बचता है। अपने किरदार से विक्रांत ने हर किसी का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इश्वक सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इश्वक सिंह

'पाताल लोक' में इश्वक सिंह ने अंसारी नाम के पुलिस का रोल किया था। सीरीज में वो सह कलाकार के रूप में नजर आए लेकिन अपने अभिनय से खूब सारी वाहवाही लूट ले गए थे। इतना ही नहीं अपने गुड लुक्स से उन्होंने लड़कियों के दिल में जगह बना ली थी। उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाने लगा। उन्होंने सीरीज में एक ऐसे मुस्लिम पुलिस अफसर का किरदार निभाया था जिसे अपने सहकर्मियो से कभी कभी ऐसे शब्द सुनने पड़ते जो उसके बर्दाश्त के बाहर हो जाते हैं। उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें