फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa-Namaste America: 17 साल पहले उड़ान भरने के लिए अनुपमा ने किया यह काम, क्या इस बार मिलेगा 'बा' का साथ!

Thu, 21 Apr 2022 05:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका - फोटो : social media
लोकप्रिय टेलीविजन शो 'अनुपमा' अपनी रिलीज के साथ ही लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहा, जिसकी वजह से यह लगातार टीआरपी की लिस्ट में अपनी बादशाहत कायम रखने में सफल रहा है। इसकी सफलता को देखते हुए अब मेकर्स इसका प्रीक्वल लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शानदार शो के प्रीक्वल का नाम 'अनुपमा: नमस्ते अमेरिका' रखा गया है, यह डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस शो मे रूपाली गांगुली यानी अनुपमा की 17 साल पहले की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका - फोटो : social media
अमेरिका जाएगी अनुपमा?
मेकर्स द्वारा साझा किए गए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा अपने सपनों को पूरा करने के लिए यूएसए जाना चाहती है। हालांकि, उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने ही परिवार में कई संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। अब जैसे-जैसे इसकी स्ट्रीमिंग डेट पास आती जा रही है, मेकर्स इसके नए-नए वीडियो साझा कर रहे हैं। बीते बुधवार को, डिज्नी+हॉटस्टार द्वारा इसका एक नया टीजर साझा किया गया, जिसमें अनुपमा अपने इमिग्रेशन टेस्ट के लिए तैयारी करती नजर आ रही हैं। वह इसमें इंग्लिश बोलने की कोशिश करती दिखाई दे रही है और धीरे-धीरे शब्दों को बोलती है। उसे ऐसा करता देख उसकी सास लीला उसका मजाक उड़ाते हुए उसे कछुआ बताती है और कहती है कि इस तरह बोलेगी तो वह कभी अमेरिका नहीं पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन

3 of 4
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका - फोटो : social media
बा देंगी लीला को जवाब 
लीला के इस मजाक का जवाब अनुपमा तो नहीं दे पाती लेकिन लीला की सास (सरिता जोशी) उसका पक्ष लेते हुए लीला को जवाब देती हैं। इसके लिए वह बच्चों से बोलती हैं कि आज वो कछुए-खरगोश की कहानी सुनाएंगी। इस पर अनुपमा की सास बोलती हैं, क्या बा कितने बार ये कहानी सुनाएंगी। तभी बा (सरिता जोशी) लीला को करारा जवाब देते हुए कहती हैं, जब तक तुझे याद न आ जाए कि कछुआ कितना भी धीमे चले, अंत में जीत उसी की होती है।
विज्ञापन

4 of 4
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका - फोटो : social media
25 अप्रैल से शुरू होगा शो
अनुपमा के जीवन की इस 17 साल पहली कहानी को 25 अप्रैल से डिज्नी + हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इस वीडियो के शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "देखिए अनुपमा के सपने की अनदेखी कहानी। हॉटस्टार स्पेशल्स अनुपमा: नमस्ते अमेरिका 25 अप्रैल से।" इस शो में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, सरिता जोशी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। रिलीज हुए टीजर्स में सारे कलाकार काफी यंग नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें