हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन यह सप्ताह टीवी शो के लिए कुछ खास नहीं रहा। आधी जनता इस समय भारत का त्योहार यानी 'आईपीएल 2022' देखने में व्यस्त है। इसी के कारण 'अनुपमा', 'हुनरबाज', 'परिणीति', 'सिर्फ तुम', 'स्वर्ण घर', 'कुंडली भाग्य' सहित कई शोज के दर्शकों की संख्या में गिरावट देखी गई है। रिएलिटी शोज 15वें हफ्ते में प्रशंसकों को प्रभावित करने में नाकाम रहे। 'हुनरबाज: देश की शान', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'स्मार्ट जोड़ी' जैसे रिएलिटी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के सामने फीके पड़ गए हैं।