फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: रुपाली गांगुली ने साझा की गोदभराई की तस्वीर, लिखी दिल छू लेने वाली बात

Mon, 07 Jun 2021 08:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रुपाली गांगुली टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सकारात्मक किरदार से लेकर खलानियका बनने और फिर मां तक के किरदार में रुपाली गांगुली ने हर किसी को अपनी अदायगी का दीवाना बनाया है। उन्होंने साराभाई वर्सेस साराभाई में कॉमिक रोल भी किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। पर्दे पर नाम कमाने के बाद रुपाली कुछ समय के लिए गायब हो गईं थीं, लेकिन अब उन्होंने फिर से धमाकेदार कमबैक किया है। इन दिनों रुपाली अनुपमा बनकर हर किसी का मन मोह रहीं हैं। इस शो में वो एक पत्नी और मां दोनों का किरदार निभा रहीं हैं। ये शो टीआरपी के मामले में पिछले काफी वक्त से आगे चल रहा था।

रुपाली ने साझा की बेहद प्यारी तस्वीर

रुपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार में दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है और फैंस उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। सीरियल के अलावा रुपाली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी प्यारी यादें करती हैं। हाल ही में रुपाली ने अपनी गोदभराई की एक अनदेखी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में रुपाली बेहद प्यारी नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
बता दें कि रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी गोदभराई की बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की और साथ ही बताया कि वो अपने पति को कितना याद कर रहीं हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि रुपाली अपने पति के साथ बैठी हैं और मुस्कुरा रहीं है। तस्वीर में रुपाली लाल साड़ी पहने नजर आ रहीं जिसके साथ उन्होंने फूलों वाले गहने पहने हैं। इस तस्वीर में रुपाली के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है। रुपाली की तस्वीर में उनके पति भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को साझा करने के साथ रुपाली ने लिखा, 'मैं आपको नहीं याद कर रही, बल्कि 'हमें' याद कर रही। जब आप मेरे साथ होते हैं तो मैं ऐसे ही मुस्कुराती हूं। ये मेरे गोदभराई की थ्रोबैक तस्वीर है। अब उनकी इस तस्वीर पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने उनकी तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाई। कई यूजर्स ने कहा कि रुपाली इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

4 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
बता दें कि रुपाली गांगुली और उनके शो अनुपमां की पूरी कास्ट इन दिनों गुजरात में शूटिंग कर रही है। दरअसल कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में बहुत से टीवी शो की शूटिंग दूसरे राज्यों में हो रही है। मई के महीने में रुपाली अपने परिवार से मिलने घर नहीं जा पाईं थीं तो उनके पति और बच्चे उनसे मिलने सेट पर पहुंचे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
अपने पति और बच्चों को सामने देखकर रुपाली ने सोशल मीडिया पर काफी भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने बताया था कि वो अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं और ऐसा पहली बार हुआ है जब वो अपने छह साल के छोटे बच्चे से एक दिन से ज्यादा दूर रहीं । शो की बात करें तो पिछले काफी समय से अनुपमां शो को काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी टीआरपी घट गई है। हालांकि मेकर्स इसे फिर से फैंस का पसंदीदा बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें