फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupama: ये हैं सुपरहिट धारावाहिक के अहम किरदार, इनके असली परिवार के बारे में भी जान लीजिए

Sat, 17 Jul 2021 09:33 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रूपाली गांगुली, अल्पना बुच - फोटो : Instagram
सीरियल अनुपमां पिछले एक साल से टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर अपनी जगह बनाए हुए है। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। राजन शाही के इस शो का आगाज बीते साल 13 जुलाई 2020 में हुआ था। इस शो में मुख्य भूमिका में रुपाली गांगुली हैं, जोकि शो में अनुपमा की भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा अभिनेता सुधांशु पांडे वनराज शाह की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। जब से अनुपमा और वनराज के तलाक  देखने को मिला है तबसे तो इस शो की लोकप्रियता दोगुनी हो गई है। कई सालों तक पति द्वारा धोखा दिए जाने के बाद रूपाली उर्फ अनुपमा ने यह मुश्किल कदम उठाया था।

ये हैं अनुपमां के सितारों का असली परिवार
 

शो में तो लगातार अनुपमा, वनराज और काव्या की जिंदगी में काफी उथल-पुथल है, जोकि दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिलहाल शो की कहानी वनराज और काव्या के शादीशुदा जीवन के इर्द-गिर्द घूम रही है। खैर सीरियल में तो इस परिवार के बीच बहुत कलह देखने को मिल रहा है, लेकिन असल जिंदगी में ये सभी अपने परिवार के कितना  करीब हैं शायद इसका अंदाजा आपको नहीं हैं। चलिए एक नजर इन रील लाइफ किरदारों के असल परिवार पर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रूपाली गांगुली - फोटो : Social Media
रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा

शो में अनुपमां की मुख्य भूमिका निभाने वाली रुपाली गांगुली लगभग दो दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।  टेलीविजन के साथ-साथ रुपाली फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। रुपाली गांगुली के पिता स्वर्गीय अनिल गांगुली एक निर्देशक और पटकथा लेखक थे। रुपाली गांगुली के पति अश्विन एक क्रिएटिव कंपनी के मालिक हैं। रुपाली ने साल 2013 में अश्विन से शादी रचाई थी। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम रुद्रांश है। रुपाली के भाई  विजय गांगुली एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुधांशु पांडेय - फोटो : Instagram
सुधांशु पांडेय उर्फ वनराज

रुपाली की तरह ही सुधांशु पांडेय भी लगातार टेलीविजन और बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडेय ने मोना पांडेय से शादी रचाई। इन दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम निर्वाण और विवान पांडेय हैं। सुधांशु ने मोना से तब शादी की जब वो सिर्फ 22 साल की थीं। सीरियल अनुपमां में सुधांशु ने रुपाली के ऑन-स्क्रीन पति की भूमिका निभाई है।

4 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : Instagram
मदालसा शर्मा उर्फ काव्या 
 
टेलीविजन में काम करने से पहले मदालसा शर्मा ने कई साउथ फिल्मो में काम किया है। उनके पिता सुभाष शर्मा एक निर्देशक और निर्माता हैं तो वही उनकी मां शीला डेविड अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा मदालसा मिथुन चक्रवर्ती की बहु हैं। मदालसा की शादी उनके बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती  के साथ हुई है। बता दें कि अनुपमा मदालसा शर्मा का पहला सीरियल है। इस शो में वो वनराज की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं और अनुपमा की सौतन बनी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अरविंद वैद्य - फोटो : Instagram
अरविंद वैद्य उर्फ हसमुख

अरविंद वैद्य ने शो अनुपमां में वनराज के पिता की भूमिका निभाई है। उन्होंने सारा भाई वर्सेस सारा भाई और खिचड़ी जैसे कई शोज किए हैं। वरिष्ठ अभिनेता अरविंद वैद्य की बेटी वंदना पाठक भी एक अभिनेत्री हैं। वो सीरियल खिचड़ी में अपने किरदार 'जयश्री' से घर-घर में लोकप्रिय हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अल्पना बुच - फोटो : Instagram
अल्पना बुच उर्फ लीला शाह

अल्पना बुच इस शो में वनराज की मां की भूमिका निभा रही हैं। अल्पना बुच ने असल जिंदगी में मेहुल बुच से शादी की है। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम भव्या बुच है। अल्पना बुच कई की टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें