फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: बचपन में ऐसे दिखते थे जेठालाल समेत ये कलाकार, पोपटलाल को तो जरूर देखिए

Sat, 17 Jul 2021 09:30 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दिशा वकानी, दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता - फोटो : Social Media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन का एक ऐसा शो है जो पिछले 13 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दयाबेन का गुजराती डांस हो या जेठालाल के बोलने का अंदाज ये सितारे अपनी कॉमेडी से अपने दर्शकों को गुदगुदाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस शो का हर किरदार घर-घर में लोकप्रिय है। टीआरपी के मामले में भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 10 में हमेशा  अपनी जगह कायम रखता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस कॉमेडी शो का दीवाना है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन इस शो के किरदारों से जुड़े कोई न कोई मीम वायरल होते है।

बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा कलाकार 

प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारे के रहन-सहन से लेकर उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हर जानकारी हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कलाकार भी सोशल मीडिया पर या तो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं या फिर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें। कई सितारे ऐसे भी हैं जो अपने बचपन और युवावस्था की कई तस्वीरे प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं, प्रशंसक भी इन तस्वीरों को देखकर काफी खुश होते हैं। आज हम आपके लिए तारक मेहता से जुड़े कई किरदारों की बचपन की और युवावस्था की तस्वीरे आपके साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 9
दिशा वकानी - फोटो : Social Media
दिशा वकानी उर्फ दयाबेन

दिशा वकानी भले ही शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह गई हों, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में दयाबेन बनकर छाई हुई हैं। दिशा के कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। खैर अगर दिशा के बचपन की बात करें तो आप उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद ये अंदाजा लगा सकते हैं कि वो बचपन से ही काफी हंसमुख रही हैं। इस तस्वीर में दिशा ने दो चोटियां बांधी हैं और साथ ही लहंगा-चोली पहना है, जिसमें वो बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
दिलीप जोशी - फोटो : Social Media
दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल

जेठालाल बनकर पिछले 13 सालों से दर्शकों को हंसाने वाले दिलीप जोशी पिछले कई सालों से फिल्म जगत का हिस्सा हैं। उन्होंने कई बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के किरदार ने उन्होंने घर-घर में मशहूर कर दिया। सिर पर टोपी लगाए और और शर्ट और जैकेट पहने दिलीप जोशी अपनी युवावस्था में भी काफी हैंडसम लगते थे। जेठालाल के रूप में सिर्फ मूछें रखने वाले दिलीप जोशी इस तस्वीर में दाढ़ी के लुक में नजर आ रहे हैं।

4 of 9
मुनमुन दत्ता - फोटो : Social Media
मुनमुन दत्ता उर्फ बबीताजी
 
बबीताजी गोकुलधाम सोसाइटी की एक ऐसी महिला हैं जो काफी मॉडर्न हैं। अपने शो की तरह असल जिंदगी में भी मुनमुन दत्ता काफी स्टाइलिश हैं। उनके बचपन की ये तस्वीर साफ दर्शाती है कि वो बचपन से ही खूबसूरत और प्रतिभाशाली रही हैं। इस तस्वीर में वह हारमोनियम बजाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
शैलेश लोढ़ा - फोटो : Social Media
शैलेश लोढ़ा उर्फ तारक मेहता

शो में तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शो में वह जेठालाल के सबसे करीबी दोस्त हैं, जो समय पड़ने पर उन्हें सही सलाह देते हैं। असल जिंदगी में शैलेश लोढ़ा अभिनेता होने के साथ-साथ कवि और लेखक भी हैं। अभी की तरह ही अपने युवावस्था के दिनों में भी शैलेश लोढ़ा काफी हैंडसम थे और उनकी मूछें हमेशा ही उनका गर्व रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
सोनालिका जोशी - फोटो : Social Media
सोनालिका जोशी  उर्फ माधवी भाभी

सोसाइटी के सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनालिका जोशी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस शो में वह अपनी मराठी बोली से हर किसी का दिल जीतते हुए नजर आती हैं। दर्शक उनका अचार-पापड़ कभी नहीं भूल सकते। अपने बचपन की तस्वीर में सोनालिका जोशी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी प्यारी सी मुस्कान निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेगी।
विज्ञापन

7 of 9
श्याम पाठक - फोटो : Social Media
श्याम पाठक उर्फ पोपटलाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पत्रकार पोपटलाल अपनी हेडलाइन से अधिक अपनी दुल्हनियां को ढूंढने में लगे हैं। हालांकि शो में अब तक उन्हें वो नहीं मिली, लेकिन अपने इस किरदार से उन्हें दर्शकों का प्यार खूब मिला। पोपटलाल अपने युवावस्था में हैंडसम होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी थे।

8 of 9
निर्मल सोनी - फोटो : Social Media
निर्मल सोनी उर्फ हाथीराम

खाना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हाथीराम की भूमिका निभाने वाले निर्मल सोनी को खाना कुछ ज्यादा ही पसंद हैं। निर्मल सोनी अभी की तरह ही अपने बचपन में भी काफी क्यूट थे। कुर्ता पहने हाथीराम की ये क्यूट सी तस्वीर देखकर प्रशंसकों का दिल निश्चित रूप से पिघल जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Social Media
जेनिफर मिस्त्री उर्फ रोशन भाभी

रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी और गोगी की मां की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री अपने बचपन में भी काफी खूबसूरत थी। उनकी मासूमियत का अंदाजा आप उनकी इस तस्वीर से लगा सकते हैं। इस तस्वीर को देखकर ये पता चलता है कि उन्हें बचपन से ही शॉर्ट हेयर रखना पसंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें