रश्मि देसाई
- फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टेलीविजन की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उतरन हो या दिल से दिल तक उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लेकिन रश्मि देसाई ने खुद एक मीडिया बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें कई बार साइज, मेकअप, कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया। हालांकि रश्मि ने ट्रोल्स की इन आलोचनाओं को चुनौती के रूप में लिया और खुद को फिट करके सबकी बोलती बंद कर दी।