फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: रुबीना दिलैक ने शेयर की अपनी रिकवरी जर्नी, भावुक होकर रोने लगीं

Tue, 18 May 2021 05:00 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Youtube- @Rubina Dilaik

देश में कोरोना की दूसरी लहर भारी तबाही मचा रही है और आए दिन लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। सेलेब्स भी इस बीमारी से अछूते नहीं है। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस 14 की विजेता और छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी थी। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं और 17 दिनों के लिए खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही यह भी अपील की थी कि बीते दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, वो भी टेस्ट करा लें और सभी अपना ध्यान रखें। वहीं, रुबीना के इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी और वे जानने के इच्छुक थे कि आखिर वह कोरोना संक्रमित कैसे हुईं। हालांकि यह तो साफ नहीं हो पाया, लेकिन अब उनका एक भावुक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी जिसमें वह कोविड-19 रिकवरी जर्नी बताते हुए रोती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Youtube- @Rubina Dilaik

अभिनेत्री और लेडी बॉस के तौर पर जानी जाने वाली रुबीना दिलैक ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने शुरू से लेकर अब तक के उनके हालात के दृश्य दिखाए हैं। वीडियो की शुरुआत में उनके टेस्ट से होती है। वे गाड़ी से नीचे उतरती हैं और स्वैब टेस्ट के लिए आगे बढ़ती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
टेस्ट करवातीं रुबीना दिलैक - फोटो : Youtube- @Rubina Dilaik

इसके बाद उनका परीक्षण होता है, जिसमें वह पॉजिटिव आ जाती हैं। इस दौरान उनका रिएक्शन थोड़ा अलग था। उन्होंने जाहिर तो नहीं होने दिया, लेकिन हाव-भाव से समझ आ रहा था कि अभिनेत्री को पहले से आभास था कि वो कोविड की चपेट में आ चुकी हैं और रिपोर्ट पॉजिटिव आने वाली है।

4 of 5
योगा करतीं रुबीना दिलैक - फोटो : Youtube- @Rubina Dilaik

जैसे ही रुबीना को पता चलता है कि वो कोविड पॉजिटिव हैं, वो कहती हैं ठीक है अब प्लाज्मा डोनेट करूंगी। उसके बाद लेडी बॉस गाड़ी में बैठकर वहां से घर आ जाती हैं। वीडियो में उनके क्वारंटीन रूम को दिखाया गया है, जहां वे अगले 17 दिनों के लिए रहने वाली हैं। कमरे में जमीन पर एक गद्दा बिछा नजर आता है और उनकी जरूरत के कुछ सामान रखे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Youtube- @Rubina Dilaik
वीडियो में दिख रहा है कि रुबीना दिलैक इसका भी ख्याल रखती हैं कि शिमला में मौसम बदलने से उन्हें कहीं और ज्यादा परेशानी न हो जाए। इसलिए वे मोटे कपड़े, मोजे और कंबल में रहती हैं। इसके बाद वे बिस्तर पर लेटकर अपनी सारी आपबीती बताती हैं। इस वीडियो में रुबीना दो बार भावुक होकर खूब रोती नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें