फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rithvik Dhanjani Birthday: ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का क्यों टूटा 7 साल का 'पवित्र रिश्ता', अलग होकर भी करते हैं एक दूसरे की परवाह

Fri, 05 Nov 2021 09:08 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर एक्टर और एंकर ऋत्विक धनजानी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। खासतौर से उनकी लव लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के फेमस कपल ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद थी। दोनों ने सात सालों तक अपना पवित्र रिश्ता निभाया था। लेकिन अचानक ही हुए दोनों के ब्रेकअप ने न सिर्फ उनके जाननेवालों को बल्कि फैंस को भी चौंका दिया था। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती के रिश्ते को बनाए रखा है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए कमेंट करते नजर आते हैं। चलिए आज ऋत्विक धनजानी के 33 वें जन्मदिन के मौके पर जानिए क्यों टूटा ऋत्विक और आशा का पवित्र रिश्ता।
विज्ञापन

2 of 5
रित्विक धनजानी- आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई मुलाकात
आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी की पहली मुलाकात टीवी के मशहूर सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। दोनों मुख्य भूमिका में थे और पति पत्नी का किरदार निभाया था। शुरुआत में दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार मे बदली और साल 2013 में  दोनों ने एक साथ नए सफर की शुरुआत की थी। दोनों ने बाद में नच बलिए शो साथ में किया और जीते भी। शो में उन्होंने अपना रिश्ता पब्लिक किया था।
विज्ञापन

3 of 5
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
ऋत्विक लगते थे घमंडी
आशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऋत्विक को पहली बार देखकर लगा था कि वह बेहद घमंडी हैं। इसलिए वह उनसे बात नहीं करती थीं। लेकिन सेट पर जब रोज मुलाकात और बात होने लगी तो पता चला कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इसके साथ दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी।

4 of 5
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुआ ब्रेकअप 
7 सालों तक ऋत्विक और आशा ने एक दूसरे को डेट किया था। सभी को लग रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अचानक ही दोनों के बीच सब खत्म हो गया। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से अलग होने की जानकारी को साझा किया था। ऋत्विक ने पोस्ट में बताया कि आशा के साथ उनकी जिंदगी बेहतरीन थी। उनकी वजह से उन्हें अच्छा मुकाम हासिल हुआ है। वहीं आशा ब्रेकअप के बाद बेहद टूट गई थीं। उन्हें इन सब से बाहर आने में काफी समय लगा था। आशा ने ब्रेकअप के बाद लिखा था  'लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं, लेकिन जिंदगी में सबसे जरूरी बात ये है कि हम उस इंसान से जुड़ी यादें साथ रखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
आज भी हैं दोस्त 
ब्रेकअप के बाद अक्सर कपल एक दूसरे पर कीचड़ उछालते नजर आते हैं। लेकिन आशा और ऋत्विक का रिश्ता इन सबसे अलग है, दोनों बेशक एक दूसरे से अलग हो गए हों लेकिन आज भी वह अच्छे दोस्तों की तरह मिलते हैं। यहां तक की एक दूसरे की कामयाबी पर वह एक दूसरे को बधाई देना नहीं भूलते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें