फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ साल बाद इस मशहूर जोड़ी के रिश्ते में दरार की खबरें, कुछ वक्त से रह रहे अलग!

Thu, 09 Jan 2020 02:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी जोड़ी संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) और आमिर अली (Aamir Ali) से जुड़ी ये खबर उनके प्रशंसकों का दिल तोड़ सकती है। खबरों की मानें तो इन दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। यहां तक कि बात तलाक तक पहुंच गई है। इन दोनों ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। इसके साथ ही एक साथ कई सीरियल्स में काम भी कर चुके हैं। आमिर और संजीदा की अनबन की खबरों से टीवी इंडस्ट्री में हलचल तेज है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram
आमिर-संजीदा से जुड़ा खुलासा स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक संजीदा और आमिर के बीच बीते दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट में करीबी सूत्र का भी जिक्र है। जिसका कहना है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें है। दोनों के बीच हाल ही में इस तरह की परेशानियां शुरू हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram
करीबी सूत्र ने आगे कहा- 'सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखाती है वास्तविकता उससे अलग होती है। जब इस पूरे मामले पर आमिर अली से पूछा गया तो उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैैं।' इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद दो मार्च 2012 में शादी की थी। यह दोनों कई सीरियल्स और रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं। 

4 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : twitter
इन दोनों ने एक साथ 'क्या दिल में है' और रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन तीन' में हिस्सा लिया था। इस सीजन के ये दोनों विजेता रहे थे। संजीदा आखिरी बार साल 2017 में 'लव का है इंतजार' सीरियल में नजर आई थीं। जबकि आमिर अली 'नवरंगी रे' सीरियल में दिखे। टीवी के अलावा इस मशहूर जोड़ी ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram
आमिर ने 'ये क्या हो रहा है?', 'राख' और 'आई हेट लव स्टोरी' फिल्म में काम किया। वहीं संजीदा ने 'बागबान', 'पंख' और 'नवाबजादे' फिल्म में नजर आईं। इन दोनों की जोड़ी को टेलीविजन इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में यह खबर उनके प्रशंसकों को जरूर परेशान कर सकती है।

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क रद्द, इन तीन दोषियों को 'बिग बॉस' ने दी कड़ी सजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें