फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क रद्द, इन तीन दोषियों को 'बिग बॉस' ने दी कड़ी सजा

Thu, 09 Jan 2020 02:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz,Paras Chhabra,mahira sharma - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घरवालों ने एक बार फिर से एक और टास्क रद्द करवा दिया। यह टास्क कैप्टेंसी का था। इस टास्क में सभी घरवाले दावेदार थे लेकिन हर बार की तरह कंटेस्टेंट्स की आपसी सहमति नहीं बनी और टास्क रद्द हो गया। खास बात है कि टास्क रद्द करवाने वाले तीन सदस्यों को 'बिग बॉस' ने ऐसा दंड दिया जिसे सुनकर शहनाज कौर गिल खुश हो गईं। यहां तक कि उन्होंने तीनों को बधाई भी दी।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
सभी कंटेस्टेंट्स को अपने गले में एक-दूसरे की तस्वीर को टांगना था। किसके गले में किसकी तस्वीर होगी ये खुद 'बिग बॉस' ने बताया। टास्क के अनुसार जो भी सदस्य अपने पास मौजूद जिस कंटेस्टेंट को इस बार घर का कप्तान नहीं बनाना चाहता है उसकी तस्वीर को गले से निकालकर आग मेें जला देगा। ऐसे में सिद्धार्थ विशाल की, मधुरिमा माहिरा की, रश्मि सिद्धार्थ की और विशाल आरती की तस्वीर को आग में जला देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz, Mahira Sharma - फोटो : amar ujala
आखिर में तीन सदस्य बचते हैं जिनमें कौन पहले जाएगा इसको लेकर बहस होती है। ये सदस्य माहिरा, पारस और आसिम रियाज हैं। माहिरा के गले में पारस की तस्वीर, पारस के गले में आसिम की तस्वीर और आसिम के गले में रश्मि देसाई की तस्वीर होती है। पारस आसिम से कहते हैं कि वह रश्मि की तस्वीर को जला दें, लेकिन आसिम बोलते हैं कि वह रश्मि को घर का कप्तान बनाना चाहते हैं। वहीं माहिरा भी पारस की तस्वीर को जलाने से मना कर देती है। ऐसे में पारस, आसिम और माहिरा अपनेे गले में टंगी तस्वीर को जलाते नहीं है। 

4 of 5
Paras and Mahira - फोटो : twitter
इन तीनों को ऐसा करना 'बिग बॉस' को पसंद नहीं आता है और इन तीनों को दंड देने की घोषणा करते हैं। 'बिग बॉस' कहते हैं- 'आप लोगों ने हमेशा की तरह टास्क को रद्द कराने की कोशिश की न कि टास्क को बढ़ाने की। इसलिए बिग बॉस दोषी तीन सदस्यों माहिरा, पारस और आसिम को दंड देते हैं। जब तक घर का नया कैप्टन नहीं बनता तब तक आप तीनों को घर के सारे काम करने होंगे। आप तीनों की कोई और मदद भी नहीं करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : twitter
'बिग बॉस' का ये फैसला सुन शहनाज बहुत खुश हो जाती हैं। वो तुरंत कहती हैं कि 'आप तीनों को बधाई हो। बहुत रद्द करवाना था अब आएगा मजा।' शहनाज की ये बात सुन पारस का मुंह बन जाता है। खास बात है कि आठ जनवरी के एपिसोड में पारस और माहिरा झगड़ा करते हुए भी दिखे। वहीं शहनाज ने सिद्धार्थ को मना लिया। 

Bigg Boss 13: शहनाज को छोड़ अब इस कंटेस्टेंट के साथ सिद्धार्थ ने शुरू किया फ्लर्ट, मिली फ्लाइंग Kiss
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें