फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल में रश्मि देसाई ने बदल लिया पूरा रंग रूप, पुरानी तस्वीरों को देख यकीन नहीं होगा

Tue, 15 Dec 2020 10:35 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई इन दिनों बेहद बदले हुए लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ग्लैमर से भरा अंदाज छाया हुआ है। हाल ही में रश्मि देसाई ने पिंक बिकनी पहने कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी, इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अब उनके एक नए प्रोजेक्ट का नया लुक सामने आया है, जिसमें रश्मि किसी बोल्ड लड़की से कम नहीं लग रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rashmi Desai - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस से निकलने के बाद रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से कई फोटो डालती रहती हैं, जिसको लेकर फैन्स उनकी खूब तारीफ भी करते हैं। रश्मि की लेटेस्ट फोटो और पुरानी फोटो की तुलना करें तो पुरानी फोटो में उनको पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
rashmi desai - फोटो : Instagram - imrashamidesai
रश्मि देसाई सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा नहीं हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी मशहूर हैं। रश्मि कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले रश्मि देसाई भोजपुरी, मणिपुरी, असमी और बंगाली सिनेमा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में 'गजब भइल रामा', 'कब होए गौना हमार', 'नदिया के तीर', 'गब्बर सिंह', 'तोहसा प्यार बा', 'दूल्हा बाबू', 'बंधन टूटे न' और 'पप्पू के प्यार हो गईल' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

4 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram
रश्मि को टीवी इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं। उन्हें पहला ब्रेक जीटीवी के शो 'रावण' से मिला था। इसके बाद 'वो मीत मिला दे रब्बा' में नजर आईं। हालांकि रश्मि को पहचान 'उतरन' से मिली। इसके अलावा रश्मि 'परी हूं मैं', 'श्श्शश.. फिर कोई है', 'कॉमेडी सर्कस', 'जरा नचके दिखा', 'क्राइम पेट्रोल', 'खतरों के खिलाड़ी', 'अधूरी कहानी हमारी', 'इश्क का रंग सफेद', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मि ने साल 2012 में अपने को-एक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और चार साल में ही ये शादी टूट गई थी।समय के साथ रश्मि देसाई के लुक में काफी बदलाव आया है जो कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें