फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई ने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- इंडस्ट्री में टीवी स्टार्स के साथ होता है भेदभाव, हमारे लिए वहां कोई जगह नहीं

Thu, 11 Mar 2021 04:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रश्मि देसाई अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। रश्मि ने टीवी में बहू का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट बनकर भी उन्होंने लोगों का दिल जीता था। हाल ही में रश्मि ने फिल्मों में रोल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रश्मि ने कहा कि ऐसा बहुत कम ही होता है जब टीवी स्टार को फिल्मों में रोल दिया जाए। इसे लेकर उन्होंने और भी कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram
रश्मि ने बताया कि टीवी सितारो के साथ भेदभाव किया जाता है जिससे उन्हें बुरा लगता है। उन्होंने कहा कि, 'जब भी कोई टीवी एक्टर किसी फिल्म में रोल मांगने जाता है तो उसे काम नहीं मिलता है'।गौरतलब है कि टीवी के बहुत से सितारे फिल्मों में काम कर चुके हैं, हालांकि बहुत कम ही सितारे ऐसे हैं जिन्हें फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला हो।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
इस पर बात करते हुए रश्मि ने कहा कि, 'फिल्मों में हमेशा नए अभिनेता और अभिनेत्री आते हैं, लेकिन जब भी हम किसी फिल्म में काम मांगने जाते हैं तो हमें 'टीवी एक्टर' बोला जाता है। हमें किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करने का पूरा हक है और हमें इससे रोका नहीं जा सकता। हम भी उतनी ही मेहनत करते हैं जितना बॉलीवुड सितारे करते हैं'।

4 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram
रश्मि ने आगे कहा कि, 'मैं भोजपुरी सहित कई फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हूं, लेकिन ये देखकर दुख होता है कि हमें टीवी एक्टर के नाम से ही बुलाया जाता है। टीवी के सितारों को सुविधा के अनुसार अच्छे प्रोजक्ट्स की पेशकश नहीं की जाती है। समय के साथ खुद को भी आगे प्रमोट करना पड़ता है, लेकिन टीवी एक्टर्स आज भी अपनी जिंदगी के साथ संघर्ष कर रहे हैं। ये अपमानजनक बात है। हम कलाकार हैं और हमें एक कलाकार की तरह समझना चाहिए, ना कि किसी कैटेगरी में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई
बता दें कि रश्मि देसाई ने टीवी शो 'उतरन' से काफी सफलता हासिल की थी। इस शो में वो ग्रे शेड में नजर आईं थीं। उनके तपस्या के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रही हैं। रश्मि ये शो भले ना जीत पाई हों, लेकिन उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें