रमजान शुरू हो चुका है ऐसे में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे हैं जो इस मौके पर रोजा रख रहे हैं। रमजान के पहले दिन उन्होंने फैंस को मुबारकबाद भी दी। 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी रोजा रख रही हैं। वो और उनके पति शोएब इब्राहिम ने पहली सहरी के दौरान की तस्वीरें शेयर की थीं।