फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण के राम की शिकायत पर ट्विटर ने लिया एक्शन, फर्जी अकाउंट को किया गया सस्पेंड

Tue, 14 Apr 2020 12:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arun Govil
लॉकडाउन के बीच दोबारा शुरू हुए रामायण के प्रसारण से लोग बहुत खुश हैं। इसका हर एपिसोड दर्शक बड़े चाव से देख रहे हैं। रामायण के चलते ही दूरदर्शन की टीआरपी का मीटर दौड़ने लगा है, तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को इससे मीम्स बनाने का मौका मिल रहा है। रामानंद सागर की रामायण का हर किरदार 33 साल बाद फिर जिंदा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
arun govil
रामयाण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल पर ट्विटर पर काफी एक्टिव हो गए हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले उनके नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाया जा रहा था। इस अकाउंट को देखकर तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धोखा खा गए थे। उन्होंने इस अकाउंट से किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
arun govil - फोटो : social media
हाल ही अरुण गोविल का ट्विटर अकाउंट वेरीफाइड हुआ है। इसके बाद उन्होंने ट्वीटर से @RealArunGovil को सस्पेंड करने को कहा था। इसको चलाने वाले ने दावा किया था कि वो अरुण गोविल का शिष्य है और उनकी ही अनुमति से ये अकाउंट चला रहा है। 

4 of 5
Arun Govil - फोटो : Social Media
इसके बाद खुद अरुण गोविल ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई थी। उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर हैंडिल @arungovil12 है। अरुण गोविल की बात मानते हुए अब ट्विटर की तरफ से @RealArunGovil ट्विटर हैंडिल पर एक्शन लिया गया है। अब इस फर्जी अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil - फोटो : Social Media
बता दें कि इन दिनों अरुण गोविल सोशल मीडिया के जरिए रामायण पर दर्शकों से रोज चर्चा कर रहे हैं। अब उन्होंने रामायण के सेट की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कलाकारों के अलावा सेट पर काम करने वाले और दूसरे लोग भी नजर आ रहे थे। अरुण गोविल ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'रामायण परिवार, ये है टेलीविजन के इतिहास में सबसे गौरवशाली कीर्तिमान बनाने वाली टीम। रामानन्द सागर जी के नेतृत्व में सिनेमा जगत से सबसे विलक्षण, प्रतिभावान और भाग्यवान कलाकार।'

प्राइम टाइम में इंटरव्यू के दौरान तैमूर को स्क्रीन पर लाना क्या सैफ को लगा था अजीब, अभिनेता ने दिया ये जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें