देश में पिछले साल जब कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो दर्शकों के मनोरंजन के लिए 'रामायण' का दोबारा प्रसारण किया गया था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। रामानंद सागर की 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार भी एक बार फिर चर्चा में आ गए थे। इसमें लक्ष्मण का किरदार निभाकर चर्चा में आए सुनील लहरी का नाम भी शामिल है। सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखाई देते हैं और आए दिन वो तस्वीरें साझा करते हैं। बीते दिनों सुनील ने अपने नए लुक की तस्वीरें साझा की थीं जिन्हें देखकर तो फैंस के मुंह से यह तक निकल गया था कि 'हे प्रभु, ये कैसी माया है'। इतना ही नहीं सुनील शूटिंग के दिनों की कुछ यादें और किस्से भी फैंस संग साझा करते रहते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में सुनील ने अपने फैंस से एक सवाल पूछ डाला है।
'रामायण' का यह सीन है सुनील का सवाल
दरअसल, सुनील लहरी ने शो के एक सीन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ नजर आ रहे हैं। सुनील ने इससे जुड़ा ही सवाल भी पूछा है। इस पर जवाब देने वालों का तांता लग गया है। खास बात है कि ज्यादातर यूजर सुनील लहरी के पूछे गए सवाल का सही उत्तर दे रहे हैं।