फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण में लव-कुश का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे ये बाल कलाकार, जानिए अब कहां हैं ये दोनों

Thu, 16 Apr 2020 09:27 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ramayan Luv Kush - फोटो : twitter
रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से वो कलाकार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं जिन्होंने इस पौराणिक सीरियल में अहम भूमिका निभाई थी। जल्द ही इस सीरियल में राम के द्वारा रावण का वध और फिर लव कुश की एंट्री दिखाई जाएगी। इस शो में राम और सीता के किरदार को अरुण गोविल और दीपिका चिलखिया ने निभाया था। वहीं उनके बच्चों का किरदार दो मराठा बाल कलाकारों ने निभाया था। ये बाल कलाकार अब बड़े हो गए हैं। आगे की स्लाइड में जानिए ये बाल कलाकार अब कहां हैं और क्या करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan Luv Kush - फोटो : file photo
लव की भूमिका मयूरेश क्षत्रदे और कुश का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था। इस शो को बने हुए 33 साल हो चुके हैं और ये दोनों बाल कलाकार अब बड़े हो चुके हैं। इनमें से एक मराठी सिनेमा का लोकप्रिय अभिनेता बन गया है और दूसरा विदेश में बड़े पद पर काम कर रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
Swapnil joshi - फोटो : facebook
कुश की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल बड़े होने पर कई सीरियल में काम कर चुके हैं। इन सीरियल्स में 'अमानत', 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद', 'हरे कांच की चूड़ियां' शामिल हैं। टेलीविजन के अलावा स्वप्निल फिल्मों में भी सक्रिय हैं। इन फिल्मों में 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'मितवा', 'वेलकम जिंदगी' और 'तू ही रे' हैं। 

4 of 5
Mayuresh Kshetramade - फोटो : twitter
लव का किरदार निभाने वाले मयूरेश की बात करें तो वो इस वक्त न्यू जर्सी में हैं। ये एक प्राइवेट कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ के पद पर हैं। इससे पहले भी मयूरेश ने कई कंपनियों में प्रबंध निदेशक का पद संभाला है। आपको बता दें, 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद डीडी नेशनल की टीआरपी में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan memes viral - फोटो : Instagram
इस शो का दर्शकों में अभी भी इतना क्रेज है कि वो लगातार शो देखते हुए सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे हैं जिसे हर कोई एन्जॉय कर रहा है। हाल में इन मीम्स पर लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का बयान भी आया था। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें बुरा बिल्कुल नहीं लगता बल्कि वो तो इसे एन्जॉय करते हैं। 

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट देवोलीना का रोते हुए वीडियो वायरल, कहा- 'थोड़ी सी दारू चाहिए'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें