फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 14 में फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, कहा- धोखेबाज पति एक बच्चे का बाप निकला

Wed, 03 Feb 2021 02:23 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत - फोटो : Instagram

ड्रामा क्वीन कहलाने वाली राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस 14 से सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस के घर में वे अक्सर टास्क और लड़ाई झगड़े के जरिए दर्शकों के बीच बेस्ट इंटरटेनर का तमगा अपने नाम करती नजर आती हैं। लेकिन इन सबके बीच राखी कई बार भावुक भी हो जाती हैं। हाल ही में वह अपने पति को लेकर दुखी नजर आईं।

विज्ञापन

2 of 6
Rakhi sawant - फोटो : Twitter

बिग बॉस 14 का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें राखी अपने पति को लेकर राहुल वैद्य और देवोलीना से अपना दर्द बयान कर रही हैं। राहुल से वह कह रही हैं कि वे काफी दुखी हैं और कितना दुख बर्दाश्त करें। उनका पति धोखेबाज निकला और उन्हें छोड़कर चला गया।

विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत, देवोलीना - फोटो : Social media

वहीं उन्होंने घर की सदस्य देवोलीना से भी अपना दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि उनका पति पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है, जिसके बारे में उसने राखी से छिपाया। ऐसे में उनकी शादी अमान्य है। वे भी बच्चे चाहती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि वे क्या करें।

4 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

देवोलीना राखी को समझाती भी दिखाई दीं। वे कहती हैं कि ऐसे पति को छोड़ क्यों नहीं देती, लेकिन राखी नहीं मानतीं। राखी ने कहा कि एक जीवन में एक ही पति होता है। लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि मुसीबत का हल क्या है।

विज्ञापन

5 of 6
Rakhi sawant Deepak kalal

वैसे तो राखी सावंत की शादी के ड्रामे किसी से छिपे नहीं हैं। राखी के दीपक कलाल को शायद ही कोई भूला होगा, जिसके दम पर उन्होंने खूब मीडिया अटेंशन और लाइमलाइट बटोरी। राखी ने यहां तक कह दिया था कि वह लाइव सुहागरात मनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी, अभिनव - फोटो : Social media

वहीं राखी ने बिग बॉस के घर में ही रूबीना के पति को अपना बनाने की बातें कहीं। अभिनव के लिए उन्होंने गजब की दीवानगी दिखाई। हालांकि बाद में यह भी कहती नजर आईं कि ये सब गेम के लिए कर रही थीं। तो राखी की शादी और पति के चर्चे कोई नए नहीं हैं। दर्शक भी स्वयंवर के समय से उनके पति का इंतजार कर रहे हैं। अब रितेश के बारे में राखी कितना सच बोल रही हैं ये सिर्फ खुद ही बता सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें