फहमान खान, मेघा रे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोकेशन पर हमें मस्ती करती हुई मिलीं अभिनेत्री मेघा रे। इसके पहले कि हम आपको बताएं कि यहां शूटिंग किसकी चल रही है, हमने मेघा रे से पूछा कि यूपी के गांव जैसे माहौल में आकर आखिर लग कैसा रहा है? इस पर मेघा कहती हैं, ‘‘जब से हम इस सेट पर आए हैं, तब से हर दिन कुछ ना कुछ नया अनुभव हो रहा है जो मुझे रोमांचित कर देता है। मैंने कभी इस तरह की पृष्ठभूमि में शूटिंग नहीं की है, क्योंकि यहां बहुत-सी चीजें पहली बार हो रही हैं।”