बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत वैसे तो अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह किसी खास वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री अपने पति रितेश से अलग होने के बाद एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। इस बार राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की प्रेम कहानी चल रही है। राखी और आदिल को लेकर रोज कुछ नया सुनने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले सुनने में आ रहा था कि राखी के साथ रिश्ते को लेकर आदिल का परिवार राजी नहीं है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे राखी के फैंस खुश हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड से इंगेजमेंट कर ली है।