फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant Birthday: टीवी की 'ड्रामा क्वीन' कहलाती हैं राखी सावंत, इन बयानों से बटोरी चुकी हैं सुर्खियां

Thu, 25 Nov 2021 12:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
25 नवंबर 1978 को आगरा में जन्मीं राखी सावंत आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी टीवी की ड्रामा क्वीन कही जाती हैं और अपनी बातों से वह लोगों का काफी मनोरंजन करती हैं। उन्होंने टीवी पर खुद का स्वयंवर भी रचाया था और कई विवादों का भी हिस्सा रही हैं। बहुत से लोग राखी के ड्रामें को पसंद नहीं करते हैं जबकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें राखी कीं बातें काफी मजेदार लगती हैं। सोशल मीडिया पर राखी के वीडियो क्लिप्स अक्सर वायरल होते हैं। जिन बातों को बोलने में और जो हरकतें करने में बाकी अभिनेत्रियां हिचकिचाती हैं वैसा करने से राखी कभी भी पीछे नहीं हटती हैं।

ड्रामा क्वीन हैं राखी सावंत

राखी ने टीवी के कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया है और अपने डांस से भी लोगों का काफी मनोरंजन किया है।वहीं वह फिल्मों के कई आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं। राखी अपने विवादित बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। तो चलिए आज आपको राखी के कुछ ऐसे ही बयानों के बारे में बताते हैं जिनसे वह चर्चा में बनी रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के किरण राव से 15 साल की शादी टूटने पर हर किसी को हैरानी हुई थी। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर क्यों किरण और आमिर तलाक ले रहे हैं।इस मामले पर राखी सावंत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। राखी ने कहा था, 'आमिर जी मैं भी कुंवारी हूं, मेरे बारे में क्या ख्याल है आपका?
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनको लेकर जब राखी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि, 'तैमूर काफी क्यूट हैं और वह बॉलीवुड के एक बहुत बड़े सुपरस्टार बनेंगे। अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह तैमूर के बड़े होने पर उनकी मां का किरदार निभाएंगी'।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : Social media
कंगना रणौत अपने बयानों को लेकर विवादों में आ जाती हैं और राखी उनके विवादित बयान पर अपने विचार साझा करती हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के वक्त कंगना रणौत ने देश में ऑक्सिजन की कमी पर सवाल उठाए थे। इस पर राखी ने कहा था कि, 'कंगना आप देश की सेवा कीजिए। इतने करोड़ों रुपयों हैं आपके पास ऑक्सिजन खरीदिए और आप लोगो में बाटिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत फैन क्लब - फोटो : Social Media
आज राखी सावंत के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का असली नाम नीरू भेदा है। एक वक्त था जब राखी के परिवार को जीवनयापन के लिए आवश्यक चीजें भी उपलब्ध नहीं हो पाती थीं। वो बेहद ही गरीब परिवार से आती हैं। इतना गरीब कि उन्हें हर रोज दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ता था। राखी के पिता पुलिस कांस्टेबल थे लेकिन घर की जरूरतें पूरी करने के लिए उनकी मां को अस्पताल में नौकरी करनी पड़ती थी। हालांकि राखी ने हार नहीं मानी और कड़े संघर्ष से अपना नाम कमा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें